नर्मदापुरम: भारतीय मजदूर संघ ने बुलंद की आवाज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र

नर्मदापुरम/:प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण को रोकने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारतीय मजदूर संघ, जिला नर्मदापुरम ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ग्रामीण तहसीलदार रुचि गोयल को सौंपा।
हैं वो 17 प्रमुख मांगें जो ज्ञापन में शामिल हैं:
(1) सर्विस सिक्योरिटी एक्ट: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ‘आउटसोर्स सर्विस सिक्योरिटी एक्ट’ या निगम मंडल बनाकर सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन सुनिश्चित हो।
(2) कानून का पालन: श्रम कानूनों का समुचित पालन हो और उल्लंघन करने वाले दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
(3) ओवरटाइम भुगतान: 8 घंटे से अधिक कार्य करने पर नियमानुसार अतिरिक्त समय का भुगतान मिले।
(4)बिचौलिया प्रथा बंद: वेतन का भुगतान बिचौलियों के बजाय सीधे विभाग या संस्था के माध्यम से किया जाए।
(5) निश्चित तारीख पर वेतन: हर महीने की 07 तारीख तक वेतन भुगतान और साथ में वेतन पर्ची (Pay Slip) दी जाए।
(6) अनुभव का लाभ: अनुभव के आधार पर वेतन बढ़े और नियमित भर्ती में बोनस अंक दिए जाएं।
(7) नौकरी से निकालने पर रोक: बिना किसी ठोस कारण और जांच के कर्मचारियों को निकालने की प्रथा बंद हो।
(8) उच्च स्तरीय जांच: किसी भी आरोप की उच्च स्तरीय जांच के बिना सेवा समाप्त न की जाए।
(9) ESI-EPF लाभ: सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमानुसार ई.एस.आई. और ई.पी.एफ. का लाभ मिले।
(10) 62 वर्ष की आयु सीमा: नियमित कार्यों के विरुद्ध कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को 62 वर्ष की आयु तक सेवा में रखा जाए।
(11) समान कार्य-समान वेतन: ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए।
(12) अपील हेतु कमेटी: सेवा समाप्ति के विरुद्ध अपील के लिए विभाग स्तर पर कमेटी बने, जिसमें कर्मचारी का पक्ष सुना जाए।
(13) श्रेणी उन्नयन: सेवाकाल के आधार पर अकुशल से अर्धकुशल और कुशल श्रेणी में प्रमोशन किया जाए।
(14) दुर्घटना बीमा: आउटसोर्स कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाए।
(15)आऊटसोर्स कर्मचारियों को विभाग रिक्त पदो के विरूद्ध समायोजित / सविलियन करने हेतु ठास नीति बनाई जाये।
(16) कौशल विकास की दृष्टि” से प्रतिवर्ष कार्य आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण (तकनीकी / गैर तकनीकी) प्रदान किया जावें एवं प्रमाणिकरण भी किया जावें।
(17) आऊटसोर्स कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाशसुनिश्चित किया जायें।

जिले में व्याप्त आउटसोर्श ठेका श्रमिक प्रतिभूति कागज कारखाना, नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ, आउटसोर्स ठेका श्रमिक विद्युत महासंघ, नगरपालिका कर्मचारी मजदूर संघ संबध भारतीय मजदूर संघ ,ओर आयुध निर्माणी ठेका श्रमिक संघ इटारसी में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।इस ज्ञापन में प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश वंदना राजौरिया,जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह भारतीय मजदूर संघ,जिला मंत्री योगेन्द्र शर्मा भारतीय मजदूर संघ, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, अनामिका वर्मा, राजेश चौरे, नगर पालिका मजदूर संघ से सुखदेव भार्गव, महेश वर्मा, ओम प्रकाश रावत शुभम किशोर मैना संयुक्त प्रदेश मंत्री भारतीय सफाई मजदूर संघ, बैजू लौटारे जिला महामंत्री सफाई मजदूर संघ अरविंद बडगूजर जिला अध्यक्ष सफाई मजदूर संघ दशरथ प्रसाद तिवारी , नरेंद्र व्यास पुलिन शास्त्री बिजली महासंघ

भारतीय मजदूर संघ परिवार नर्मदापुरम

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सोहागपुर के रेंगा खेड़ा में रुकवाया गया बाल विवाह
जन-संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का नया अध्याय — नर्मदापुरम में श्री सोमेश मिश्रा
बड़ा उलटफेर: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सिवनी मालवा में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका!
“वंदे मात्रम से इनकार करने वाली पार्सल पार्षद पार्षद फौजिया थाने में पलटी, कहा- मुझे कोई परहेज नहीं”
भोपाल सांसद आलोक शर्मा का पुलिस कमिश्नर को सीधा चैलेंज!
“अब विरोध ही कर लो… जनता के सामने बिगड़ा विधायक
जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
