पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था को लेकर प्रशासन से कांग्रेस नेताओं की सीधी बातचीत, क्या बैकफुट पर आया प्रशासन?

इटारसी: शहर में पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था और बाजार से जुड़े मुद्दों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में प्रदेश सेवादल अध्यक्ष गजानन तिवारी ने प्रशासनिक अधिकारी से फोन पर सीधी बातचीत कर पिक एंड ड्रॉप सुविधा शुरू कराने की मांग रखी। चर्चा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी इस व्यवस्था को लेकर सहमति जताते हुए नजर आए।
इस दौरान कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश महासचिव, पूर्व नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट रमेश के. साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में प्रशासन के समक्ष जनता और व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से रखा।
व्यापारी महासंघ का आक्रोश और चौतरफा दबाव पूरे मार्केट में व्यापारी महासंघ और आम जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है। लगातार उठ रही मांगों और विरोध को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि क्या चौतरफा दबाव के चलते प्रशासन बैकफुट पर आ गया है?
राहत मिलेगी या आश्वासन ही रहेगा? अधिकारी द्वारा फोन पर दिखाई गई सहमति के बाद अब नगरवासियों की निगाहें जमीनी क्रियान्वयन पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि:
- क्या प्रशासन जल्द ही पिक एंड ड्रॉप की विधिवत व्यवस्था शुरू कर आम जनता और व्यापारियों को राहत देगा?
- या फिर यह बातचीत भी केवल आश्वासनों और हवा-हवाई दावों तक ही सीमित रह जाएगी?
रिपोर्ट: नर्मदा गौरव न्यूज़, इटारसी
इटारसी में 25 पेटी अवैध शराब कांड: ‘पर्स’ में दफ़न है असली तस्कर का राज़… क्या ‘लेनी-देनी’ से दबेगी फ़ाइल या नपेगा पुराना सिंडिकेट?
इटारसी: 3 करोड़ की लागत से बना नया बस स्टैंड शुरू होते ही गरमाई सियासत, इटारसी बनाम पुरानी इटारसी में बंटी राय
https://narmadagauravnews.in /bjpcongreesaap/
अपनों की चिताओं की राख ठंडी भी नहीं हुई और हुक्मरानों ने थमा दिया ‘कलेक्टर’ का ताज: क्या जनता की जान लेने पर अब प्रमोशन मिलता है?
नर्मदापुरम को मिला नया कलेक्टर2014 बैच के IAS आशीष वशिष्ठ संभालेंगे कमान
6.76 लाख के गबन में धुरपन के पूर्व सरपंच को 5 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने भेजा जेल
