इटारसी: 3 करोड़ की लागत से बना नया बस स्टैंड शुरू होते ही गरमाई सियासत, इटारसी बनाम पुरानी इटारसी में बंटी राय

शहर के ट्रैफिक सुधार के लिए उठाया गया कदम; विकास कार्यों को लेकर उपजा विवाद, योजना पर खड़े हुए राजनीतिक सवाल।
इटारसी, नर्मदा गौरव न्यूज़: शहर के मुख्य बस स्टैंड को पुरानी इटारसी में 3 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बस स्टैंड परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित में यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, इस स्थानांतरण के तुरंत बाद क्षेत्र में ‘इटारसी बनाम पुरानी इटारसी’ का विवाद गहराने लगा है और मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।
पुरानी इटारसी के नागरिकों में नाराजगी पुरानी इटारसी के निवासियों का कहना है कि जब भी मुख्य मार्केट क्षेत्र के विकास या विस्तार की बात आई, उन्होंने हमेशा बिना किसी विरोध के पूरा सहयोग दिया है। लेकिन अब जब क्षेत्रफल और आवश्यकता के अनुसार पुरानी इटारसी में विकास कार्य हो रहे हैं, तो कुछ वर्गों द्वारा अड़चनें पैदा की जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जनहित के विकास कार्यों को बेवजह विवादों में घसीटा जा रहा है, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच अविश्वास और मतभेद बढ़ रहा है।
जनधन के सदुपयोग पर सवाल जनता के 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस नए बस स्टैंड को प्राइवेट बस केवल पार्किंग के रूप में सीमित करने या इसके संचालन को लेकर विवाद खड़ा करने पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जागरूक नागरिकों का मानना है कि शहर के विस्तार और सुगम यातायात के लिए यह कदम जरूरी था, ऐसे में जनहित के इस प्रोजेक्ट पर राजनीति करना शहर के समग्र विकास के हित में नहीं है।
अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका अमले पर आदतन अपराधी का हमला; सुपरवाइजर शुभम ने दर्ज कराई FIR, कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
: इटारसी निकाय चुनाव का काउंटडाउन: कुछ ही महीनों में होंगे चुनाव! ‘आप’ की एंट्री से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, क्या बिगड़ेगा बीजेपी-कांग्रेस का समीकरण?
रसूलिया ओवरब्रिज के नीचे गरजा प्रशासन का डंडा: अतिक्रमण हटाया, 10 हजार का ठोका जुर्माना!
अपनों की चिताओं की राख ठंडी भी नहीं हुई और हुक्मरानों ने थमा दिया ‘कलेक्टर’ का ताज: क्या जनता की जान लेने पर अब प्रमोशन मिलता है?
नर्मदापुरम को मिला नया कलेक्टर2014 बैच के IAS आशीष वशिष्ठ संभालेंगे कमान
सावधान नर्मदापुरम! सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप; 48 घंटे में शराब पीने वाले तुरंत कराएं जांच, फिलहाल मदिरा से दूरी ही सुरक्षित
इटारसी में जर्जर सड़कों को लेकर घमासान: कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाया लीपापोती और खानापूर्ति का गंभीर आरोप
