पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला: बोले- मोदी जी कहते हैं सोना मत खरीदो और संघ दे रहा 4 बच्चे पैदा करने की सलाह

नर्मदापुरम। कांग्रेस की ‘इंदिरा ज्योति यात्रा’ और ‘चलो रामराज की ओर’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय पहुँचे पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर जमकर तीखे प्रहार किए। स्थानीय सेठानी घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और संघ के बयान हमेशा से ही विरोधाभासों से भरे और विवादास्पद रहे हैं।

जनता को गुमराह कर रही सरकार: पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने अपीलों का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ जनता से सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने और ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी तरफ सरकार की नीतियां जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मोदी जी लोगों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह देते हैं, लेकिन स्वयं विदेश यात्राओं का मोह नहीं छोड़ पा रहे। यह जनता के साथ सीधा धोखा है।”

ईवीएम की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम (EVM) की विश्वसनीयता पर भी उंगली उठाई। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि मतदान के 10 दिन बाद भी मशीनों की बैटरी 95 से 99 प्रतिशत तक चार्ज दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी चुनाव आयोग से जवाब तलब किया है।

इंदिरा गांधी के विचारों को घर-घर पहुँचाएगी कांग्रेस

यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शर्मा ने कहा कि दिल्ली, मुंबई और भोपाल जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर अब नर्मदापुरम में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दूरदर्शी विचारों और उनके कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जा रही है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे और अभियान के मुख्य लेखक भास्कर राव रोकड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यह यात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक सेठानी घाट पर संपन्न हुई।

ब्यूरो रिपोर्ट: नर्मदा गौरव न्यूज़, नर्मदापुरम

सनसनीखेज: इटारसी के चामुंडा चौराहे पर ‘गैंगवार’, किन्नर गुटों के विवाद में युवक को अधमरा किया, सिर में आए 25 टांके

नर्मदापुरम जिले में ‘बैतूल वाले’ मास्टरमाइंड का आतंक: शासन के राजस्व पर करोड़ों की सेंध!

जीआरपी इटारसी की बड़ी कार्रवाई: ₹13.50 लाख की 16 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

वर्दी भी, संवेदना भी: इटारसी थाना प्रभारी गौरव गौरव सिंह बुंदेला और टीम का ‘रक्तदान’ महादान

विस्फोटक खबर: केसला ब्लॉक में अवैध शराब के खिलाफ ‘रणभेरी’, अब सीधे कलेक्टर दफ्तर कूच की तैयारी!

नर्मदापुरम पुलिस के लिए ‘नो हेलमेट, नो राइड’: SP साई कृष्णा थोटा का सख्त आदेश, नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संसदीय गरिमा: विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के ‘टू द पॉइंट’ संबोधन के कायल हुए मुख्यमंत्री, सदन में दी मिसाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *