नर्मदापुरम में शर्मसार करने वाली वारदात: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, सच छिपाने में जुटी स्कूल संचालिका! 6 पर FIR, 5 जेल पहुंचे

नर्मदापुरम/इटारसी। शहर के समीप स्थित एक निजी स्कूल में इंसानियत और शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल संचालक के परिवार के ही एक युवक ने स्कूली छात्रा को झांसा देकर निजी होटल में उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
हैरान करने वाली बात यह है कि जब इस घिनौने अपराध की भनक स्कूल संचालिका को लगी, तो पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की गई। संचालिका ने छात्रा को महिला डॉक्टर के पास ले जाकर चेकअप कराया और इलाज करवाया। पुलिस अब इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या पीड़िता का गर्भपात (Abortion) कराया गया था।
धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस तक पहुंची पीड़िता
दुष्कर्म की घटना के बाद जब मामला दबा दिया गया, तो आरोपी युवक बेखौफ होकर गांव में छात्रा को चिढ़ाने और जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर बहादुर छात्रा अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।
पुलिस की सख्त कार्रवाई: 5 आरोपी पहुंचे केंद्रीय जेल
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के अनुसार, पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक, स्कूल संचालिका, आरोपी की बहन सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया है।
📲 नर्मदा गौरव न्यूज़ की हर छोटी-बड़ी और ब्रेकिंग खबरों के लिए हमारे न्यूज पोर्टल से जुड़े रहें!
सावधान नर्मदापुरम! सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप; 48 घंटे में शराब पीने वाले तुरंत कराएं जांच, फिलहाल मदिरा से दूरी ही सुरक्षित
इटारसी में जर्जर सड़कों को लेकर घमासान: कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाया लीपापोती और खानापूर्ति का गंभीर आरोप
नर्मदापुरम में बढ़ते केसों के बीच तीसरे थाने की तैयारी, कोतवाली-देहात का घटेगा दबाव
फेसबुक पर ‘LIKE’ से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत: शादी के 7 दिन बाद लाखों के गहने और कैश लेकर रफूचक्कर हुई ‘लुटेरी दुल्हन’!
नर्मदापुरम में ‘5 लीटर की सेटिंग’ का खेल उजागर! कांग्रेस नेता के पेट्रोल पंप पर रेड, 1 नोजल सील
झेलम एक्सप्रेस में ‘हाथ की सफाई’ दिखाने वाले 2 शातिर दबोचे, जेब से निकले ₹3 लाख के 11 मोबाइल!
जनता से टैक्स पूरा पर कम आधा अधूरा इटारसी नगर पालिका
