सावधान नर्मदापुरम! सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप; 48 घंटे में शराब पीने वाले तुरंत कराएं जांच, फिलहाल मदिरा से दूरी ही सुरक्षित

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली व मिलावटी शराब से हुई दर्दनाक मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बीते 48 घंटों में सामने आई इस भयावह घटना ने न केवल प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं, बल्कि नर्मदापुरम जिले वासियों के लिए भी यह एक बड़े खतरे की घंटी है।

अवैध और मिलावटी शराब का नेटवर्क अक्सर एक जिले से दूसरे जिले तक फैला होता है। ऐसे में नर्मदापुरम जिले के नागरिकों और प्रशासन दोनों को ही बेहद अलर्ट रहने की सख्त जरूरत है।

सागर हादसे का सबक: 48 घंटे में पी है शराब तो रहें सतर्क

सागर जिले में मिलावटी शराब का सेवन करने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और कई गंभीर हालत में अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मिलावटी शराब का असर शरीर में धीरे-धीरे फैलता है।

यदि नर्मदापुरम जिले में भी किसी व्यक्ति ने पिछले 24 से 48 घंटों के भीतर शराब का सेवन किया है, तो उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील के अनुसार, यदि शराब का सेवन करने के बाद नीचे दिए गए लक्षणों में से कोई भी समस्या महसूस हो, तो इसे सामान्य मानकर घर पर न बैठें:

  • तेज सिरदर्द या बुखार आना
  • लगातार उल्टी या मिचली होना
  • आंखों के सामने धुंधलापन या रोशनी कम दिखाई देना
  • अत्यधिक घबराहट या सांस लेने में तकलीफ

जरूरी सलाह: यदि ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो बिना एक पल भी गवाए तुरंत निकटतम सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच (स्क्रीनिंग) करवाएं। समय पर मिला इलाज आपकी जान बचा सकता है।

आम जनों से अपील: फिलहाल शराब से दूरी ही एकमात्र बचाव

नर्मदा गौरव न्यूज़ अपने सभी पाठकों और नर्मदापुरम जिले के निवासियों से अपील करता है कि जान है तो जहान है। बाजार में मिलावटी और अवैध शराब के बढ़ते खतरे को देखते हुए फिलहाल किसी भी प्रकार के मदिरा/शराब के सेवन से पूरी तरह दूरी बना लें

किराए के लालच में अवैध शराब बेचने वालों से बचें और किसी भी अनजान या संदिग्ध स्रोत से मिली शराब का सेवन बिल्कुल न करें।

अवैध शराब की सूचना तुरंत पुलिस को दें

नर्मदापुरम जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है। यदि आपके गांव, मोहल्ले या आसपास कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, जहरीली शराब के निर्माण या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या आबकारी विभाग को दें। आपका एक सजग कदम किसी का घर उजाड़ने से बचा सकता है।

विशेष रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश

इटारसी में जर्जर सड़कों को लेकर घमासान: कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाया लीपापोती और खानापूर्ति का गंभीर आरोप

6.76 लाख के गबन में धुरपन के पूर्व सरपंच को 5 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने भेजा जेल

नर्मदापुरम में बढ़ते केसों के बीच तीसरे थाने की तैयारी, कोतवाली-देहात का घटेगा दबाव

फेसबुक पर ‘LIKE’ से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत: शादी के 7 दिन बाद लाखों के गहने और कैश लेकर रफूचक्कर हुई ‘लुटेरी दुल्हन’!

नर्मदापुरम में ‘5 लीटर की सेटिंग’ का खेल उजागर! कांग्रेस नेता के पेट्रोल पंप पर रेड, 1 नोजल सील

झेलम एक्सप्रेस में ‘हाथ की सफाई’ दिखाने वाले 2 शातिर दबोचे, जेब से निकले ₹3 लाख के 11 मोबाइल!

बुधनी के भारती विद्या मंदिर कॉलेज में GNM नर्सिंग प्रवेश प्रारंभ; SC/ST छात्रों को मिलेगा निःशुल्क एडमिशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *