बुधनी के भारती विद्या मंदिर कॉलेज में GNM नर्सिंग प्रवेश प्रारंभ; SC/ST छात्रों को मिलेगा निःशुल्क एडमिशन

नर्मदा गौरव न्यूज़, बुधनी (सीहोर)। स्वास्थ्य और नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। बुधनी स्थित प्रतिष्ठित भारती विद्या मंदिर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्था द्वारा छात्र-हित में विशेष प्रवेश ऑफर की घोषणा की गई है, जिसके तहत SC एवं ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जा रही है, वहीं OBC एवं सामान्य वर्ग के छात्रों को न्यूनतम व किफायती शुल्क पर प्रवेश दिया जाएगा।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग प्रशिक्षण देने के लिए सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिसर में सर्वसुविधायुक्त आधुनिक लैब, क्लिनिकल ट्रेनिंग, अनुभवी व योग्य फैकल्टी, हॉस्टल सुविधा तथा शासन के नियमानुसार छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) का पूरा लाभ मिलेगा।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी नगर परिषद के सामने (वार्ड क्रमांक 07, बुधनी) स्थित कॉलेज परिसर में सीधे संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9301683262 पर संपर्क कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।

विशेष रिपोर्ट नर्मदा गौरव गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश

जनता से टैक्स पूरा पर कम आधा अधूरा इटारसी नगर पालिका

शर्मनाक! कलम की उम्र में कुप्पे, क्या सो गया है पूरा सिस्टम?

SIT गठित, फिर भी न्याय अधूरा: आदिवासी संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा अल्टीमेटम, सिवनी मालवा विधायक से भी की चर्चा

नर्मदापुरम में बीजेपी को एक और झटका: क्या ज़मीन खो रही है भाजपा? 20 साल पुराने निष्ठावानों का भी पार्टी से मोहभंग!

पार्षद अमित कापरे ने लगाई ‘आप की अदालत’, वार्डवासियों के सामने रखा 4 साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा

बस का सफर हुआ 60% तक महंगा: जानिए सामान्य से लेकर लग्जरी बसों का नया किराया चार्ट!

सिर्फ नाम के एल्डरमैन: न कार्यक्रमों का न्योता, न घर के बाहर बोर्ड—उपेक्षा से दर्द!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *