शर्मनाक! कलम की उम्र में कुप्पे, क्या सो गया है पूरा सिस्टम?


​इटारसी (स्टेशनगंज): ‘जल जीवन’ के दावों पर ‘ताले’, स्कूल के शौचालय बंद, 2 घंटे पढ़ाई स्वाहा!

​📍 ग्राउंड रिपोर्ट (स्टेशनगंज):
​जिस देश में शिक्षा को देश का भविष्य बताया जाता है, उसी इटारसी के शासकीय माध्यमिक शाला (स्टेशनगंज) में शिक्षा का जनाज़ा निकल रहा है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में वे 500 मीटर दूर से पानी के भारी-भरकम कुप्पे और बाल्टियाँ ढोने को मजबूर हैं! क्या यही है हमारी ‘डिजिटल और विकसित भारत’ की तस्वीर?
​एक साल से बंद जेटपंप, बहरा प्रशासन!


सरकारी दावे बनाम ज़मीनी सच: स्कूल परिसर में कहने को दो-दो हैंडपंप और एक जेटपंप मौजूद हैं, लेकिन प्रशासनिक बेरुखी के कारण वे सिर्फ ‘शो-पीस’ बनकर रह गए हैं। जेटपंप पिछले एक साल से बंद पड़ा है और हैंडपंपों से ज़हरीला/गंदा पानी निकल रहा है, जो पीने लायक नहीं है। पीने के पानी और मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) की व्यवस्था के लिए स्कूली बच्चे और शिक्षिकाएँ रोज़ाना 2 घंटे से ज़्यादा का समय पानी भरने में बर्बाद कर रहे हैं।
पानी की विकराल किल्लत का आलम यह है कि स्कूल के शौचालयों में ताले लगाने पड़े हैं!

​📢 एसडीएम और जन प्रतिनिधियों से पत्रकारिता के सीधे सवाल!
​’संज्ञान’ में कितना समय लगता है?
जब स्कूल की शिकायतें महीनों से नगर पालिका के दफ्तरों में धूल फांक रही थीं, तब प्रशासनिक ‘संज्ञान’ और निरीक्षण तंत्र कहाँ सोया हुआ था?
​जवाबदेही तय क्यों नहीं?
सरकारी स्कूल में 1 साल से जेटपंप खराब पड़ा है और हैंडपंपों से गंदा पानी आ रहा है—इस आपराधिक लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई?

विशेष रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश

https://narmadagauravnews.in/IIl/

SIT गठित, फिर भी न्याय अधूरा: आदिवासी संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा अल्टीमेटम, सिवनी मालवा विधायक से भी की चर्चा

आज़ादी के दीवानों का सपना, युवा शक्ति का संकल्प: एक नए भारत का निर्माण!

न दल, न नेता! अधिकारों के लिए खुद मैदान में उतरा ‘युवा भारत’: जोधावास में छात्रों की ताकत के आगे झुका प्रशासन

नर्मदापुरम में बीजेपी को एक और झटका: क्या ज़मीन खो रही है भाजपा? 20 साल पुराने निष्ठावानों का भी पार्टी से मोहभंग!

पार्षद अमित कापरे ने लगाई ‘आप की अदालत’, वार्डवासियों के सामने रखा 4 साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा

सावन के पहले सोमवार पर नर्मदापुरम में सुहावना मौसम, भक्तों ने लगाई भोलेनाथ की डुबकी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *