संयुक्त व्यापार महासंघ की चेतावनी: 2 तारीख तक बस स्टैंड शुरू नहीं हुआ तो इटारसी रहेगा पूरी तरह बंद

इटारसी। इटारसी शहर के लगभग 80 साल पुराने बस स्टैंड को यथावत चालू रखने की मांग को लेकर व्यापारियों और नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। जयस्तंभ चौक पर संयुक्त व्यापार महासंघ के तत्वावधान में एक वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता ने कहा कि शहर का यह 80 वर्ष पुराना बस स्टैंड जनता और स्थानीय कारोबार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी लोकतांत्रिक तरीके से हस्ताक्षर अभियान चलाकर और ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन से बस स्टैंड चालू रखने का अनुरोध किया जा रहा है।
प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा कि यदि 2 तारीख की रात तक इस पुराने बस स्टैंड को शुरू नहीं किया गया, तो 3 तारीख को संयुक्त व्यापार महासंघ के आह्वान पर पूरा इटारसी शहर बंद रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं और नगरवासियों से अपील की कि वे इस लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाने के लिए 3 तारीख को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखकर सहयोग दें।
विशेष ग्राउंड रिपोर्ट
: इटारसी निकाय चुनाव का काउंटडाउन: कुछ ही महीनों में होंगे चुनाव! ‘आप’ की एंट्री से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, क्या बिगड़ेगा बीजेपी-कांग्रेस का समीकरण?
रसूलिया ओवरब्रिज के नीचे गरजा प्रशासन का डंडा: अतिक्रमण हटाया, 10 हजार का ठोका जुर्माना!
नर्मदापुरम को मिला नया कलेक्टर2014 बैच के IAS आशीष वशिष्ठ संभालेंगे कमान
