परमिट का खेल, ज़िंदगी से खिलवाड़: ‘टाइम कवर’ के नाम पर सड़कों पर मौत बांट रहे बस मालिक; आंचलखेड़ा के पास नंदन बस पलटी, 5 घायल

माखननगर/आंचलखेड़ा: सड़कों पर दौड़ती बसें अब सफर का जरिया नहीं, बल्कि ‘चलती-फिरती मौत’ बन चुकी हैं। बस मालिकों के बीच ‘टाइम मिलाने’ और सवारी छपटने की अंधी प्रतिस्पर्धा ने आम यात्रियों और राहगीरों की जान को दांव पर लगा दिया है। रविवार तड़के माखननगर के आंचलखेड़ा और तवा पुल के बीच हुआ हादसा इसी जानलेवा खेल की एक बानगी है, जहां बालाघाट से भोपाल जा रही नंदन बस अनियंत्रित होकर पलट गई और 5 यात्री खून से लथपथ हो गए।
चंद मिनटों की होड़ और बेलगाम स्पीड सुबह करीब 6 बजे नंदन बस का चालक बस को टाइम-टेबल के हिसाब से खींचने की जल्दबाजी में था। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से आए वाहन को देखते ही ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस खाईनुमा मोड़ पर पलट गई। डायल 112 के पायलट मोहत्सम खान और स्टाफ सुनील उमरिया की मुस्तैदी से बालाघाट निवासी ललित (50) और सिद्धार्थ (41) सहित अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वे जिंदगी और दर्द से जूझ रहे हैं। माखननगर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन असली गुनहगार अब भी आजाद हैं।
सिर्फ ड्राइवर नहीं, बस मालिक हैं असली जिम्मेदार यह हादसा सिर्फ एक ड्राइवर की लापरवाही नहीं है, बल्कि यह हर उस बस मालिक की सोच का नतीजा है जो ड्राइवर-कंडक्टर पर ‘टाइम से पहुंचने’ का दबाव बनाते हैं:
- मुनाफे की अंधी दौड़: बस ऑपरेटरों ने ऐसा टाइम-टेबल सेट कर रखा है जिसे पाने के लिए ड्राइवरों को मजबूरी में 80-100 की रफ्तार से बस दौड़ानी पड़ती है।
- सवारियों और राहगीरों का जीवन दांव पर: समय पर न पहुंचने पर ड्राइवर की नौकरी का खतरा और मालिक का दबाव, दोनों मिलकर सड़क पर चलने वाले हर बेकसूर इंसान की बलि ले रहे हैं।
- परमिट की आड़ में मनमानी: बस मालिक मोटी कमाई के चक्कर में सुरक्षा मानकों को ठेंगा दिखाकर हर रोज दर्जनों गाड़ियों को यमराज बनाकर सड़कों पर उतार रहे हैं।
आरटीओ और प्रशासन की खामोशी पर सवाल
- कब तक बस मालिकों का ‘टाइम कवर’ करने का यह खूनी खेल यूं ही चलता रहेगा?
- क्या परिवहन विभाग (RTO) और यातायात पुलिस इन बस मालिकों के परमिट रद्द करने की हिम्मत दिखाएगी?
- क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा या समय सीमा के इस खूनी दबाव पर तुरंत कोई सख्त कार्रवाई होगी?
विशेष जानकारी नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश
SIT गठित, फिर भी न्याय अधूरा: आदिवासी संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा अल्टीमेटम, सिवनी मालवा विधायक से भी की चर्चा
आज़ादी के दीवानों का सपना, युवा शक्ति का संकल्प: एक नए भारत का निर्माण!
न दल, न नेता! अधिकारों के लिए खुद मैदान में उतरा ‘युवा भारत’: जोधावास में छात्रों की ताकत के आगे झुका प्रशासन
नर्मदापुरम में बीजेपी को एक और झटका: क्या ज़मीन खो रही है भाजपा? 20 साल पुराने निष्ठावानों का भी पार्टी से मोहभंग!
पार्षद अमित कापरे ने लगाई ‘आप की अदालत’, वार्डवासियों के सामने रखा 4 साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा
बस का सफर हुआ 60% तक महंगा: जानिए सामान्य से लेकर लग्जरी बसों का नया किराया चार्ट!
सिर्फ नाम के एल्डरमैन: न कार्यक्रमों का न्योता, न घर के बाहर बोर्ड—उपेक्षा से दर्द!
