बस का सफर हुआ 60% तक महंगा: जानिए सामान्य से लेकर लग्जरी बसों का नया किराया चार्ट!

नर्मदापुरम। अगर आप अक्सर बसों से सफर करते हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में यात्री बसों का नया रेट कार्ड जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के बजट पर सीधा असर पड़ेगा और सफर 50% से लेकर 60% तक महंगा हो जाएगा।

किस बस में कितना ढीला होगा बटुआ?

  • सामान्य बसें: अब ₹2 प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया तय हुआ है। न्यूनतम टिकट ₹10 का होगा।
  • सामान्य स्लीपर: नॉर्मल किराए से 40% ज्यादा चुकाना होगा।
  • डीलक्स नॉन-एसी: सामान्य दर से 25% अतिरिक्त चार्ज।
  • डीलक्स एसी: सामान्य किराए से 50% अधिक भाड़ा।
  • सुपर लग्जरी एसी: सफर पर 75% तक अतिरिक्त जेब खाली होगी।

नाइट सर्विस और नियम

  • साधारण नाइट बस: रात के सफर पर 10% का एक्सट्रा नाइट चार्ज देना होगा।
  • लग्जरी बसों में राहत: डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी कैटेगरी की गाड़ियों में अलग से कोई नाइट चार्ज नहीं लगेगा।

आखिर क्यों बढ़ा किराया?

परिवहन विभाग का कहना है कि पिछले कुछ समय में डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इसके साथ ही गाड़ियों के मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स, इंश्योरेंस और ड्राइवरों-कंडक्टरों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी की वजह से किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया था।

रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश

सिर्फ नाम के एल्डरमैन: न कार्यक्रमों का न्योता, न घर के बाहर बोर्ड—उपेक्षा से दर्द!

स्मार्ट चोरी, सुस्त सिस्टम: नर्मदापुरम में 25 करोड़ का ‘मिट्टी-मूंग’ महाघोटाला; 8 दिन बाद भी ‘मिलावट की तारीख’ तलाश रहे बेबस अफसर!

चौंकाने वाली खबर: 1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का पूरा खेल! जानें क्या है रेलवे का नया पैंतरा…

https://narmadagauravnews.in/sp-sahab-narmadapuramIIII/

​”टैक्स पूरा तो काम अधूरा क्यों?” — वार्ड 12 की बदहाली पर भड़की कांग्रेस, नपा अध्यक्ष को घेरा!

नर्मदापुरम में हैवानियत: मात्र ₹1500 के लिए युवक को सरेराह अर्धनग्न कर डंडों से पीटा; पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस

मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी महिला से स्मैक के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *