चौंकाने वाली खबर: 1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का पूरा खेल! जानें क्या है रेलवे का नया पैंतरा…

इटारसी (नर्मदापुरम्)। अगर आप भी ट्रेन में तत्काल टिकट पाने के लिए घंटों लाइन में धक्का-मुक्की सहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है! भोपाल मंडल एक नया मास्टरप्लाज लागू करने जा रहा है, जिससे काउंटर पर होने वाली अनियमतता और बेकाबू भीड़ पर अचानक ब्रेक लग जाएगा।
इस नए बदलाव की शुरुआत मध्य भारत के सबसे व्यस्त इटारसी रेलवे स्टेशन से होने जा रही है। 1 अगस्त से तत्काल टिकट का पुराना ढर्रा पूरी तरह बदल जाएगा!
🔍 नियम 1 से 8: क्या है यह नया ‘टोकन सिस्टम’?
- शुरुआत इटारसी से: भोपाल मंडल 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू कर रहा है, जिसकी शुरुआत इटारसी स्टेशन से होगी।
- AC तत्काल टोकन समय: एसी (AC) श्रेणियों के तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक बांटे जाएंगे।
- नॉन-AC तत्काल टोकन समय: स्लीपर व अन्य नॉन-एसी श्रेणियों के टोकन सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक दिए जाएंगे।
- टोकन की तय संख्या: हर आरक्षण काउंटर पर एसी श्रेणी के लिए अधिकतम 10 टोकन और नॉन-एसी श्रेणी के लिए 15 टोकन जारी किए जाएंगे।
- अधिकारियों को छूट: स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ के आधार पर मौके पर मौजूद अधिकारी टोकन की संख्या में बदलाव कर सकेंगे।
- ‘A’ और ‘B’ श्रेणी में बंटवारा: टोकनधारकों को दो श्रेणियों—’A’ और ‘B’ में विभाजित किया जाएगा।
- ‘A’ श्रेणी को पहली प्राथमिकता: सबसे पहले ‘A’ श्रेणी के यात्रियों का टिकट बुक होगा। इसके लिए यात्री को खुद का स्वप्रमाणित आधार कार्ड या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- ‘B’ श्रेणी के कड़े नियम: ‘A’ श्रेणी के बाद ‘B’ श्रेणी के अन्य यात्रियों को मौका मिलेगा। इनके लिए आवेदनकर्ता और यात्री—दोनों के स्वप्रमाणित पहचान पत्र और यात्री के हस्ताक्षर जमा कराने होंगे।
📝 अंतिम महत्वपूर्ण जानकारी:
- रजिस्टर में होगी एंट्री: हर टोकन पर बाकायदा काउंटर नंबर लिखा होगा और उसे रेलवे रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
- मूल नियम वही रहेगा: इस नई पारदर्शी व्यवस्था के बाद भी तत्काल बुकिंग का मूल नियम “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ही चलेगा।
https://narmadagauravnews.in/sp-sahab -narmadapuramIIII/
”टैक्स पूरा तो काम अधूरा क्यों?” — वार्ड 12 की बदहाली पर भड़की कांग्रेस, नपा अध्यक्ष को घेरा!
इटारसी में जल संकट पर गरमाई राजनीति: वार्ड वार्ड चलो’ से लेकर ‘चक्का जाम’ तक, कांग्रेस के आक्रामक रुख से बैकफुट पर भाजपा!
नर्मदापुरम के लाल का बढ़ा मान: डॉ. प्रशांत जैन बने मुख्य नगर पालिका अधिकारी; गृह नगर में जश्न का माहौल!
इटारसी: बीजेपी पार्षद जिमी कैथवास पर चाकू से हमला; क्या अपराधियों के साम्राज्य पर अब चलेगा ‘बुलडोजर’?
