​”टैक्स पूरा तो काम अधूरा क्यों?” — वार्ड 12 की बदहाली पर भड़की कांग्रेस, नपा अध्यक्ष को घेरा!

वार्ड 12 में बदहाल सड़क और गंदगी पर भड़की कांग्रेस; नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, मिला टेंडर का आश्वासन

इटारसी (नर्मदापुरम)। वार्ड क्रमांक 12 में सड़कों की बदहाली, जाम नालियों और मूलभूत सुविधाओं की घोर उपेक्षा के खिलाफ जिला व नगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार मोर्चा खोला। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दर्जनों कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से मुलाकात की और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के नाम ज्ञापन सौंपा।

🚨 प्रमुख मांगें और चेतावनी

टैक्स पूरे शहर से, तो विकास में भेदभाव क्यों?” — रजनीकांत सोनकर​पूर्व पार्षद एवं सभापति रजनीकांत सोनकर ने नगर पालिका प्रशासन को घेरते हुए तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि “शहर के अन्य क्षेत्रों की तरह वार्ड 12 के नागरिक भी नगर पालिका को नियमित रूप से टैक्स देते हैं। जब टैक्स पूरा लिया जा रहा है, तो फिर इस वार्ड की उपेक्षा क्यों की जा रही है और यहाँ विकास कार्य क्यों रोके गए हैं?”

कांग्रेस नेताओं ने नपा अध्यक्ष से स्पष्ट रूप से मांग रखी कि:

  • अंडर ब्रिज से कलचुरी भवन तक की अत्यंत जर्जर सड़क का निर्माण तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए।
  • वार्ड में चरमराती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि जलभराव और फैल रही बीमारियों से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

कांग्रेस नेताओं ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का त्वरित निवारण नहीं हुआ, तो पार्टी वार्डवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

💬 नपा अध्यक्ष का आश्वासन और कांग्रेस का तंज

ज्ञापन लेने के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क निर्माण हेतु टेंडर निकलवाकर कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी

हालांकि, नपा अध्यक्ष के इस आश्वासन पर असंतोष जताते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत “गुड्डन” पांडे ने कहा कि “नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता को सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमा दिया है। यदि धरातल पर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन तय है।”

👥 प्रदर्शन में शामिल प्रमुख जन

  • शिवकांत “गुड्डन” पांडे (जिला कांग्रेस अध्यक्ष)
  • कन्हैया गोस्वामी (नगर कांग्रेस अध्यक्ष)
  • रजनीकांत सोनकर (पूर्व पार्षद एवं सभापति)
  • पंकज राठौर कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष
  • अन्य कार्यकर्ता व रहवासी: अनिल रैकवार, अमित कपरे, सोनू बकोरिया, अमित परदेशी, देवी मालवीय सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी।

https://narmadagauravnews.in/proud-moment -police/

इटारसी में जल संकट पर गरमाई राजनीति: वार्ड वार्ड चलो’ से लेकर ‘चक्का जाम’ तक, कांग्रेस के आक्रामक रुख से बैकफुट पर भाजपा!

नर्मदापुरम के लाल का बढ़ा मान: डॉ. प्रशांत जैन बने मुख्य नगर पालिका अधिकारी; गृह नगर में जश्न का माहौल!

नर्मदापुरम में हैवानियत: मात्र ₹1500 के लिए युवक को सरेराह अर्धनग्न कर डंडों से पीटा; पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस

मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी महिला से स्मैक के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी।

नर्मदापुरम में धूमधाम से मनाया गया मछुआ दिवस: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहे मछुआ समाज – हरीश केवट

सड़क पर रेंगता अन्नदाता, पानी में डूबा सिस्टम; ‘किसान कल्याण’ के दावों की नर्मदा में जलसमाधि!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *