मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी महिला से स्मैक के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी।

पिपरिया के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.92 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी मोहित यादव के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी मदन पवार के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टेशन रोड क्षेत्र स्थित सांवरिया प्लस कॉलोनी में घेराबंदी की।
दबिश के दौरान पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक पुड़िया में रखी 4.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान पुष्पा कहार (42 वर्ष), निवासी टावर मोहल्ला, पिपरिया के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास स्मैक कहां से आई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कुशवाह, सहायक उपनिरीक्षक रेखा मुनिया, पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक रविश बोहरे, हरिओम, आरक्षक प्रभाकर, दुर्गेश, अभिषेक तथा महिला प्रधान आरक्षक रीता शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
— नर्मदा गौरव न्यूज़ | आपकी आवाज़, हमारी पहचान
नर्मदापुरम में धूमधाम से मनाया गया मछुआ दिवस: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहे मछुआ समाज – हरीश केवट
सड़क पर रेंगता अन्नदाता, पानी में डूबा सिस्टम; ‘किसान कल्याण’ के दावों की नर्मदा में जलसमाधि!
अंबानी के ‘कैंपा कोला’ प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार के दफ्तर में 7 लाख की चोरी, पुलिस हिरासत में ड्राइवर; शक होने पर पुलिस ने ऐसे दबोचा
64 दिन बाद पलटा फैसला: कमिश्नर कोर्ट से मिली बड़ी राहत, माखन कीर फिर बने डोंगरवाड़ा के सरपंच
कृष्णा चौधरी बने इटारसी नगर अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस); कार्यकर्ताओं में उत्साह
हाईकोर्ट में घिरे पूर्व नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी सुनील राजपूत!
नर्मदापुरम में सनसनी: 16 मुकदमों का शातिर बदमाश दीपक दबोचा; कार से 63 लीटर शराब, रिवॉल्वर और चाकू बरामद!
