हाईकोर्ट में घिरे पूर्व नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी सुनील राजपूत!

जमानत अर्जी वापस, चार्जशीट के बाद फिर करेंगे प्रयास

नर्मदापुरम। युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी पूर्व नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी सुनील राजपूत को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर से भी तत्काल राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका को आरोपी की ओर से वापस ले लिया गया।

गौरतलब है कि सुनील राजपूत नगर पालिका में अतिक्रमण प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। मामला सामने आने और गंभीर आरोप लगने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल उन्हें पद से हटा दिया और उनसे दूरी बना ली। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायालय, नर्मदापुरम में दायर जमानत आवेदन भी खारिज हो चुका था। इसके बाद आरोपी ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर का रुख किया।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने निवेदन किया कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद दोबारा जमानत याचिका प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता दी जाए। न्यायालय ने यह प्रार्थना स्वीकार करते हुए वर्तमान जमानत आवेदन को वापस लिया हुआ मानकर निरस्त कर दिया।

📌 मामले की प्रमुख बातें

  • ✅ पूर्व नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी पर युवती की निजी तस्वीरें वायरल करने का आरोप।
  • ✅ आरोप सामने आने के बाद नगर पालिका ने तत्काल पद से हटाया।
  • ✅ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
  • ✅ जिला न्यायालय से जमानत नहीं मिली।
  • ✅ हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका वापस ली गई।
  • ✅ चार्जशीट दाखिल होने के बाद दोबारा जमानत के लिए आवेदन करने की स्वतंत्रता दी गई।

नर्मदा गौरव न्यूज़
आपकी आवाज़, हमारी पहचान

नर्मदापुरम में सनसनी: 16 मुकदमों का शातिर बदमाश दीपक दबोचा; कार से 63 लीटर शराब, रिवॉल्वर और चाकू बरामद!

बड़ी ख़बर: मध्य प्रदेश शासन के ख़िलाफ़ किसानों ने फूँका बिगुल, नर्मदापुरम के पीपल चौक पर अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन शुरू

राजनीतिक रंजिश की भेंट चढ़ी जनता की प्यास? हफ्ते भर से ‘जॉइंट’ नहीं जोड़ पाई नपा!

https://narmadagauravnews.in/ethanol-v-s-pure -petrol/

SC-ST एक्ट के मामलों में समय-सीमा में हो कार्रवाई, जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में न रुकें प्रकरण: कलेक्टर सोमेश मिश्रा

मुफ्त पढ़ाई पर ‘महंगाई’ का डाका! आरटीई की 150 सीटें खाली, जेब पर भारी पड़ रहे प्राइवेट स्कूल

रजिस्ट्री की चौहद्दी बदल हड़पना चाहते थे करोड़ों की सरकारी व निजी कीमती जमीन, कोर्ट ने कांग्रेस नेता के पुत्र को भेजा जेल

शिक्षा विभाग का शर्मनाक चेहरा: आदिवासी बच्चों के भविष्य पर ‘शराबी’ शिक्षक का प्रहार, मासूम से अभद्रता और बर्बरता की हदें पार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *