महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! माखननगर में अड़ीबाजी करने वाले वेदांत यादव का पुलिस ने निकाला जुलूस, सीधे पहुंचाया जेल

आंखमऊ गांव की महिलाओं ने थाने पहुंचकर कराई थी लिखित शिकायत; शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले बदमाश की हेकड़ी निकली
मुख्य बिंदु (ड्रॉप्स):
- सड़क पर पैदल ले गई पुलिस: महिलाओं से अड़ीबाजी और गाली-गलौज करने वाले आरोपी वेदांत यादव को पुलिस ने आंखमऊ गांव की महिलाओं की लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तार किया और न्यायालय ले जाते समय उसका जुलूस निकाला.
- शराब के पैसों के लिए की थी मारपीट: आरोपी ने महिलाओं के घर के सामने आकर गाली-गलौज की, मारपीट की और शराब के लिए रुपयों की मांग की थी, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत थी.
- नर्मदापुरम केंद्रीय जेल भेजा: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल नर्मदापुरम भेज दिया गया है.
- पहले से दर्ज हैं कई मामले: माखननगर पुलिस के अनुसार, जेल भेजे गए इस अड़ीबाज के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
बड़ी लापरवाही: इटारसी के खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में मिला पानी, वाहन चालकों का भारी हंगामा
कर्जा डूबाने वालों सावधान! ₹1.42 लाख के चक्कर में सीधे ‘सिविल जेल’
नर्मदापुरम में ऐतिहासिक फैसला: पीड़िता और गवाहों के पलटने के बाद भी रेपिस्ट को उम्रकैद; विज्ञान के ‘इस’ एक सबूत ने पलट दिया पूरा केस!
‘री-डेवलपमेंट’ के दावों के बीच इटारसी स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल’, रेल मंत्री के ‘विश्वस्तरीय’ वादों की खुली पोल!
नर्मदापुरम नगरपालिका का तुगलकी फरमान! पांच बार जुर्माना लगा तो सीधे रद्द होगा टप का लाइसेंस, व्यापारियों में भारी आक्रोश, थम सकता है शहर का कारोबार!
⚡ नर्मदापुरम पुलिस का ‘महा-ऑपरेशन’: सट्टा माफिया के 6 ठिकानों पर एक साथ सर्जिकल स्ट्राइक, 14 दबोचे
🚨 शातिरपने की हद! दिन में थाने में ‘हाजिरी’, रात में हाईवे पर ‘डकैती’; जिलाबदर बदमाश ने साथियों संग मिलकर कपड़ा व्यापारी को लूटा, 4 गिरफ्तार
