सैलून की आड़ में संदिग्ध काम: आरोप है कि ‘ब्लैक स्टोन फैमिली सैलून एंड स्पा’ में फिर से संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जो मात्र एक छलावा है?



पुरानी इटारसी: ‘ब्लैक स्टोन स्पा’ पर नागरिकों का फूटा गुस्सा, अवैध गतिविधियों के चलते तत्काल बंद करने की मांग, मकान मालिक की भी जिम्मेदारी तय हो


इटारसी। पुरानी इटारसी के सुदामा मैरिज हॉल के ठीक सामने स्थित ‘ब्लैक स्टोन फैमिली सैलून एंड स्पा’ को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी तनाव और रोष व्याप्त है। आरोप है कि यह स्पा सेंटर सैलून की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बन गया है, और इसके संचालक बेखौफ होकर इसे चला रहे हैं।


रिहायशी इलाके और एक मांगलिक भवन के बिल्कुल सामने इस तरह के कृत्यों का दोबारा संचालन होने से क्षेत्रवासियों की नींद उड़ गई है। नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और पारिवारिक माहौल को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही हैं।


“यह बेहद चिंताजनक है। हम यहां परिवार के साथ रहते हैं और मांगलिक कार्यों में शामिल होते हैं। लेकिन इस स्पा की वजह से माहौल बहुत खराब हो गया है। प्रशासन की नाक के नीचे यह सब चल रहा है और वे मूकदर्शक बने हुए हैं,” एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।


क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने पुलिस अधीक्षक और स्थानीय थाना प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि इस स्पा सेंटर की तत्काल और गहन जांच की जाए, और इसकी आड़ में पनप रहे सभी अवैध कामों का पर्दाफाश कर इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए।


इसके साथ ही, रहवासियों ने मांग की है कि इस अवैध धंधे के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले मकान मालिक पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किराए के नाम पर इस प्रकार के कृत्यों को बढ़ावा न दे सके। जनता अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है और प्रशासन के अगले कदम पर पैनी नजर रखे हुए है।

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! माखननगर में अड़ीबाजी करने वाले वेदांत यादव का पुलिस ने निकाला जुलूस, सीधे पहुंचाया जेल

बड़ी लापरवाही: इटारसी के खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में मिला पानी, वाहन चालकों का भारी हंगामा

कर्जा डूबाने वालों सावधान! ₹1.42 लाख के चक्कर में सीधे ‘सिविल जेल’

नर्मदापुरम में ऐतिहासिक फैसला: पीड़िता और गवाहों के पलटने के बाद भी रेपिस्ट को उम्रकैद; विज्ञान के ‘इस’ एक सबूत ने पलट दिया पूरा केस!

आखिर क्यों शराब तस्करों की ‘पहली पसंद’ बनता जा रहा है नर्मदापुरम? भोपाल का आरोपी कार में 80 लीटर शराब सहित गिरफ्तार

‘री-डेवलपमेंट’ के दावों के बीच इटारसी स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल’, रेल मंत्री के ‘विश्वस्तरीय’ वादों की खुली पोल!

जब सरकार नहीं जागी, तो खुद ताबूत में लेटकर अस्पताल पहुंचे गज्जू तिवारी; बोले- ‘प्रशासन की अनदेखी ने जिंदा व्यक्ति को लाश बना दिया’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *