वर्दी में शालीनता, इरादों में फौलाद: नर्मदापुरम कोतवाली की कमान संभालते ही टीआई गौरव गौरव सिंह बुंदेला ने साफ किए इरादे; जानिए क्यों अलग है उनकी कार्यशैली

नर्मदापुरम। कानून व्यवस्था को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूत करने का हुनर रखने वाले तेजतर्रार पुलिस अधिकारी श्री गौरव गौरव सिंह बुंदेला ने नर्मदापुरम कोतवाली के थाना प्रभारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपनी चिर-परिचित शालीनता और गंभीर व्यक्तित्व के साथ जब वे कोतवाली की मुख्य कुर्सी पर बैठे, तो उनके चेहरे का आत्मविश्वास यह बताने के लिए काफी था कि शहर की सुरक्षा अब अभेद्य हाथों में है। इटारसी में तीन साल से अधिक का बेमिसाल और ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर लौटे टीआई बुंदेला की कार्यप्रणाली को कुछ विशेष पैमानों में समझा जा सकता है, जो उन्हें अन्य अधिकारियों से बिल्कुल जुदा बनाती है।
(1) अपराधियों में खौफ और जीरो टॉलरेंस
श्री गौरव गौरव सिंह सिंहबुंदेला के नाम से ही अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते हैं। उनकी कार्यशैली का पहला और सबसे कड़ा नियम है—’अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं’। गुंडे, बदमाशों और अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के लिए वे बेहद सख्त और निर्दयी साबित होते हैं। नर्मदापुरम कोतवाली का पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ संदेश दे दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। भयमुक्त वातावरण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
(2) जनता में स्नेह और अटूट विश्वास
जहां अपराधियों के लिए वे काल हैं, वहीं आम नागरिकों, व्यापारियों और कमजोर वर्ग के लिए वे एक सच्चे मददगार और रक्षक हैं। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी उनकी शालीनता और संवेदनशीलता है। वे हर फरियादी की बात को बेहद गंभीरता और धीरज से सुनते हैं। इटारसी में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच की दूरी को पाटकर एक मजबूत पारिवारिक रिश्ता कायम किया था। समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले बुंदेला जी का यही मानवीय चेहरा उन्हें सीधे आमजन के दिलों से जोड़ता है।
(3) अधिकारियों से मधुर संबंध और निष्पक्ष कार्रवाई
श्री बुंदेला की एक और बड़ी विशेषता प्रशासनिक और पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों के साथ उनका उत्कृष्ट समन्वय और मधुर संबंध हैं। वे वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों को पूरी निष्ठा से जमीन पर उतारते हैं। सबसे खास बात यह है कि उनकी हर कार्रवाई पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता से भरी होती है। बिना किसी दबाव या भेदभाव के, केवल और केवल कानून के दायरे में रहकर त्वरित निर्णय लेना उनकी पहचान है। उनके इसी बेदाग और निष्पक्ष रिकॉर्ड की सराहना प्रशासन से लेकर पूरी पुलिस गैलरी में होती है।
एक्शन मोड: कुर्सी संभालते ही सड़कों पर उतरा बल
कार्यभार संभालते ही टीआई गौरव बुंदेला केवल दफ्तर तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने तुरंत पुलिस बल को साथ लिया और शहर के संवेदनशील व व्यस्ततम क्षेत्रों—सतरास्ता, जय स्तंभ चौक, अमर चौक, हलवाई चौक, सराफा बाजार, इंदिरा चौक और प्रसिद्ध सेठानी घाट, पर्यटन घाट व कोरीघाट का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परंपरा से हटकर आम दुकानदारों और नागरिकों से सीधा संवाद किया, जिससे जनता में सुरक्षा का एक नया और गहरा विश्वास पैदा हुआ है।
नर्मदापुरम की जनता को अब एक ऐसे कप्तान की मौजूदगी का अहसास हो रहा है, जिसके रहते शहर चैन की सांस ले सकता है।
विशेष रिपोर्ट :नर्मदा गौरव न्यूज़ जिला नर्मदा पुरम मध्य प्रदेश
अति विशिष्ट श्रेणी इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रूस्तमजी पुरस्कार’
एसपी साई कृष्णा थोटा ने कराया बड़ी जनहितैषी योजना से रूबरू: सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!”
कलेक्टर सोमेश मिश्रा का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर और किसानों से धोखाधड़ी करने वाला RI निलंबित!
बड़ी खबर: मानसून की आहट के बीच कलेक्टर सोमेश मिश्रा का बड़ा निर्देश; संभावित बाढ़ से निपटने 24 घंटे ‘हाई अलर्ट’ पर रहेगा प्रशासन
नर्मदापुरम पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: शराब माफियाओं की तोड़ी कमर, प्रदेश में बना मिसाल
SP की संवेदनशीलता: जनसुनवाई में सुनी 20 फरियादियों की दर्द, मौक़े पर ही दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
नर्मदापुरम: नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी पर गंभीर आरोप, साइबर उत्पीड़न का मामला दर्ज
