नर्मदापुरम: नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी पर गंभीर आरोप, साइबर उत्पीड़न का मामला दर्ज

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत पर एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार और साइबर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के 15 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब अस्पताल में भर्ती थी, तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दो व्यक्तियों द्वारा उससे कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील चैट की जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें सोशल मीडिया साइट्स के जरिए अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजे गए।
पीड़िता द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी जांच में यह खुलासा हुआ कि जिस फेसबुक आईडी से मैसेज भेजे जा रहे थे, उसका लिंक सीधे आरोपी सुनील राजपूत के मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ था। एसपी डॉ. (साई कृष्णा) ने भी तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान की पुष्टि होने की बात कही है।

पीड़िता का आरोप: सरकारी गाड़ी में बेखौफ घूम रहा आरोपी

पीड़िता ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एफआईआर दर्ज हुए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी सुनील राजपूत खुलेआम सरकारी वाहन से शहर में घूम रहा है और उस पर केस वापस लेने व समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहा है। साथ ही उसे धमकियां भी दी जा रही हैं।

पुलिस का बयान

इस मामले पर आधिकारिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया:

“हमारे पास एक महिला की शिकायत आई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल में भर्ती थीं, तब कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे आपत्तिजनक चैट की गई और अश्लील सामग्री भेजी गई। पीड़िता के साक्ष्यों के आधार पर तत्काल मुकदमा कायम किया गया था। तकनीकी जांच और आईपी एड्रेस के विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है और उसका नाम केस में जोड़ दिया गया है।”

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ नर्मदापुरम मध्य प्रदेश(narmadagauravnews@gmail.com)

एसपी साई कृष्णा थोटा ने कराया बड़ी जनहितैषी योजना से रूबरू: सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!”

MP Police: रुस्तमजी अवार्ड 2024 की घोषणा; कोतवाली प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित 5 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

ब्रेकिंग: ‘धोखे से बुलाया और जबरन थमा दिए फूल’, नर्मदापुरम में कांग्रेस के गांधीवादी प्रदर्शन पर भाजपा का तीखा पलटवार, बताया ‘राजनीतिक ढोंग’!

रैसलपुर में दिनदहाड़े ₹11.78 लाख की सनसनीखेज चोरी, इटारसी पुलिस ने महज 6 घंटे में बिछाया जाल; शत-प्रतिशत माल समेत आरोपी दबोचा गया !

खराब बिजली प्रबंधन की खुली पोल: तेज आंधी से पूरे शहर में ब्लैकआउट, रातभर उमस से बेहाल रहे नर्मदापुरम वासी

अवैध कॉलोनियों के दिन बहुरेंगे: अब सीधे मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, नया कानून लाने की तैयारी तेज!

EXCLUSIVE: आंकड़ों के आइने में कानून-व्यवस्था; 580 की क्षमता वाली केंद्रीय जेल में 1302 बंदी, क्या अब संसाधनों के विस्तार की है जरूरत?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *