दहशत में इटारसी: 24 दिनों में 8वीं चाकूबाजी, दुकान में घुसकर साइकिल व्यापारी पर जानलेवा हमला

इटारसी (नर्मदा गौरव न्यूज)। शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता दिख रहा है। बीते 24 दिनों के भीतर चाकूबाजी की 8वीं वारदात सामने आई है। ताज़ा मामला मालवीयगंज का है, जहाँ अपनी साइकिल दुकान पर बैठे व्यापारी पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया और जांघ में चाकू मारकर मौके से फरार हो गए।

दुकान में घुसकर दिया वारदात को अंजाम जानकारी के मुताबिक, मालवीयगंज निवासी गौरव राठौर अपनी साइकिल दुकान पर बैठे थे, तभी तीन नकाबपोश युवक अंदर घुसे और बिना किसी कहासुनी के गौरव पर हमला कर दिया। एक नकाबपोश ने गौरव की जांघ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें तुरंत शासकीय अस्पताल भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

पुलिस खंगाल रही CCTV, कारण अज्ञात मामले की सूचना मिलते ही टीआई सौरभ पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर और अस्पताल पहुंचे। टीआई पांडे ने बताया कि हमले की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, क्योंकि पीड़ित अभी कुछ विशेष नहीं बता पा रहा है। पुलिस क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है।

अपराध का ग्राफ: 24 दिन और 8 वारदातें

  • 10 जुलाई: चाकूबाजी की घटनाओं की शुरुआत, राहगीरों पर हमले।
  • 15 जुलाई तक: पुरानी इटारसी और नाला मोहल्ला समेत कई इलाकों में ताबड़तोड़ वारदातें, अवैध वेंडिंग को लेकर हत्या भी हुई।
  • ताज़ा स्थिति: पुलिस की सख्ती के बाद कुछ दिन शांति रही, लेकिन बीते 4 दिनों में फिर 3 वारदातें हो गईं।

कानून-व्यवस्था पर उठते सवाल शहर में छोटी-छोटी बातों पर चाकूबाजी आम बात बन चुकी है। आम जनता में खौफ का माहौल है और बदमाशों में पुलिस प्रशासन का डर शून्य नजर आ रहा है।

इसी बीच: जुझारपुर सड़क चाकूबाजी के आरोपी की जमानत खारिज दूसरी ओर, 10 जुलाई को पुरानी इटारसी जुझारपुर सड़क पर राहगीर सुधांशु महतो पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अविनेक बकोरिया की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। अपर लोक अभियोजक भूरेसिंह भदौरिया ने कोर्ट में जमानत का कड़ा विरोध करते हुए लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद अदालत ने याचिका निरस्त कर दी।

सिर्फ नाम के एल्डरमैन: न कार्यक्रमों का न्योता, न घर के बाहर बोर्ड—उपेक्षा से दर्द!

स्मार्ट चोरी, सुस्त सिस्टम: नर्मदापुरम में 25 करोड़ का ‘मिट्टी-मूंग’ महाघोटाला; 8 दिन बाद भी ‘मिलावट की तारीख’ तलाश रहे बेबस अफसर!

चौंकाने वाली खबर: 1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का पूरा खेल! जानें क्या है रेलवे का नया पैंतरा…

https://narmadagauravnews.in/sp-sahab -narmadapuramIIII/

​”टैक्स पूरा तो काम अधूरा क्यों?” — वार्ड 12 की बदहाली पर भड़की कांग्रेस, नपा अध्यक्ष को घेरा!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *