इटारसी पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे में सुलझाई 13 लाख की चोरी, दुकान का कर्मचारी ही निकला चोर

नर्मदापुरम (इटारसी)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की इटारसी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सर्राफा बाजार में हुई लाखों की चोरी का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए 13 लाख रुपये के सोने के पेंडल बरामद कर लिए हैं।
क्या था मामला?
4 मई 2026 को सर्राफा मार्केट स्थित ‘तुलसी ज्वेलर्स’ के संचालक राकेश अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से सोने के मंगलसूत्र के 10 पेंडल गायब हैं। काफी खोजबीन और हिसाब मिलाने के बाद जब सामान नहीं मिला, तो चोरी की शंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इटारसी पुलिस ने तुरंत धारा 305(ए) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी नहीं था, फिर भी पकड़ा गया चोर
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिससे पहचान मुश्किल थी। हालांकि, पुलिस ने जब स्टाफ की जानकारी खंगाली, तो पता चला कि गोविंद नामदेव नामक कर्मचारी पिछले 15 दिनों से काम पर नहीं आ रहा था।
साइबर टीम ने पकड़ी आरोपी की झूठ
संदेह के आधार पर पुलिस ने जब गोविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बाहर जाने का बहाना बनाया। लेकिन साइबर सेल की जांच में उसकी लोकेशन और दावों की पोल खुल गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने 17 अप्रैल को ही पेंडल चोरी कर लिए थे और हिसाब होने के डर से काम पर नहीं आ रहा था।
माल बरामद और टीम को शाबाशी
पुलिस ने आरोपी के दर्जी मोहल्ला स्थित घर से चोरी के सभी 10 सोने के पेंडल बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है।
इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह गौरव सिंह बुंदेला, उ.नि. विपिन पाल, साइबर सेल के आरक्षक संदीप यदुवंशी, दीपेश सोलंकी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सफलता की सराहना की है।
पुलिस की अपील: व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और अपराधियों को पकड़ने में आसानी हो।
रिपोर्टर नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश
विस्फोटक खबर: केसला ब्लॉक में अवैध शराब के खिलाफ ‘रणभेरी’, अब सीधे कलेक्टर दफ्तर कूच की तैयारी!
नर्मदापुरम पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: शराब माफियाओं की तोड़ी कमर, प्रदेश में बना मिसाल
1 लाख में बिका बचपन: खिलौना समझकर बदलते रहे हाथ, एमपी में इंसानियत को शर्मसार करने वाले ‘सफेदपोश’ बेनकाब।”
नर्मदा लोक कॉरिडोर: लापरवाही पड़ सकती है भारी, कलेक्टर ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
इटारसी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; कार से तस्करी की जा रही 26 पेटी शराब जप्त, तीन पर मामला दर्ज
इटरसी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, बिना टेस्टिंग ठेकेदार को बांटे 12 करोड़, 4 साल से काम अधूरा
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सोहागपुर के रेंगा खेड़ा में रुकवाया गया बाल विवाह
