प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सोहागपुर के रेंगा खेड़ा में रुकवाया गया बाल विवाह

नर्मदापुरम। जिला प्रशासन की मुस्तैदी और ‘बाल विवाह रोकथाम अभियान’ के तहत आज सोहागपुर तहसील में एक मासूम का भविष्य बिगड़ने से बचा लिया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में गठित संयुक्त दल ने ग्राम रेंगा खेड़ा में दबिश देकर होने जा रहे बाल विवाह को रुकवा दिया।
नये कलेक्टर की “सख्त नीति”…कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की त्वरित कार्यशैली और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उनकी “जीरो टॉलरेंस” की नीति का ही परिणाम है कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने यह सख्त और त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को जिले में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
■ त्वरित कार्रवाई और सत्यापन
ग्राम रेंगा खेड़ा में बाल विवाह की गुप्त सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित परिवारों से बच्चों के आयु संबंधी दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों के सत्यापन में बच्चों की आयु विवाह की वैधानिक सीमा से कम पाई गई।
■ परिजनों को दी गई समझाइश
प्रशासनिक दल ने परिजनों को ‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम‘ के कड़े प्रावधानों और कानूनी सजा के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही, कम उम्र में विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य और उनके मानसिक भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। समझाइश के बाद परिजनों ने अपनी गलती मानी और बच्चों के बालिग होने तक विवाह न करने का लिखित आश्वासन दिया।
कार्रवाई में शामिल सक्रिय टीम
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन के विभिन्न विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया:
▪︎ महिला एवं बाल विकास विभाग: श्रीमती बानो खान (सेक्टर पर्यवेक्षक) एवं श्रीमती मोहिनी सराठिया (सहायिका)।
▪︎ पुलिस विभाग: श्री विवेक सोनपुरे एवं श्रीमती मंजूलता परते।
▪︎ सामाजिक संस्था (NGO): श्री मानवेन्द्र सिंह तोमर
”बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति और दंडनीय अपराध है। कहीं भी ऐसी सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।”— जिला प्रशासन, नर्मदापुरम
शुभम किशोर मैना✍️जिला चीफ ब्यूरो, नर्मदापुरम नर्मदा गौरव न्यूज़ > आपकी आवाज़, हमारी पहचान
[नर्मदा गौरव न्यूज़ – आपकी आवाज़, हमारी पहचान] बने रहें ‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ के साथ, पल-पल की ख़बरों के लिए।
जन-संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का नया अध्याय — नर्मदापुरम में श्री सोमेश मिश्रा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ‘मुस्कुराना’ पड़ा भारी, एसपी आदित्य मिश्रा ने ऑन-स्पॉट किया एएसआई को सस्पेंड!
एमपी में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का प्रहार: रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ी गई महिला उपयंत्री, ₹15,000 के लिए दांव पर लगाई साख
“अब विरोध ही कर लो… जनता के सामने बिगड़ा विधायक
