जन-संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का नया अध्याय — नर्मदापुरम में श्री सोमेश मिश्रा

नर्मदापुरम। प्रशासन केवल सत्ता का संचालन नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। इसी संकल्प को चरितार्थ करने के लिए नर्मदांचल की पावन धरा पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के ओजस्वी अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला है। उनका आगमन जिले के लिए केवल एक प्रशासनिक फेरबदल नहीं, बल्कि विकास की नई उम्मीदों का उदय है।

संवाद की नई मिसाल: जनता के लिए समर्पित किया अपना नंबर 094251 25242

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की कार्यशैली की सबसे प्रभावशाली और सराहनीय कड़ी उनका ‘डायरेक्ट कनेक्ट’ है। पदभार संभालते ही उन्होंने दूरी मिटाने की जो पहल की है, उसने जनता का दिल जीत लिया है। उन्होंने स्वयं को और अपने संपर्क सूत्रों को सीधे आमजन के लिए समर्पित कर दिया है, ताकि जिले का कोई भी व्यक्ति अपनी पीड़ा या समस्या सीधे उन तक पहुँचा सके। यह कदम दर्शाता है कि वे केवल दफ्तर के बंद कमरों के अधिकारी नहीं, बल्कि जनता के सच्चे ‘लोकसेवक’ हैं

गंभीर व्यक्तित्व, लोक-कल्याणकारी दृष्टि

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की छवि एक ऐसे अधिकारी की है जो कम बोलने और अधिक काम करने में विश्वास रखते हैं। उनकी कार्यशैली में ‘अनुशासन’ और ‘मानवीय संवेदना’ का अद्भुत संगम दिखता है। वे फाइलों के निस्तारण के साथ-साथ आम जनता के दर्द को सुनने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जनसुनवाई हो या औचक निरीक्षण, श्री मिश्रा का मुख्य ध्येय यही रहता है कि सरकार की योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे जरूरतमंद की दहलीज तक पहुंचे

जनता की उम्मीदों का सारथी

एक संवेदनशील प्रशासक वही है जो सत्ता की कुर्सी पर बैठकर भी जनता की नब्ज को पहचाने। श्री सोमेश मिश्रा का अब तक का सफर यह बताता है कि वे ‘अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति’ के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। नर्मदापुरम के नागरिक उनसे एक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की उम्मीद रखते हैं, जिस पर वे पूरी तरह खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं

संपादकीय संदेश:”नर्मदा गौरव न्यूज़ परिवार नवागत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जी का हृदय से अभिनंदन करता है। संवाद के द्वार खोलकर और सीधे जनता से जुड़कर आपने सुशासन की जो नई इबारत लिखी है, वह स्वागत योग्य है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में नर्मदापुरम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”

प्रस्तुति:शुभम किशोर मैना संपादक: नर्मदा गौरव न्यूज़ नर्मदापुरम (म.प्र.)

प्रशासनिक फेरबदल: सोमेश मिश्रा ने संभाली नर्मदापुरम की कमान, सोनिया मीना बनीं अपर सचिव

अंबेडकर जयंती पर कैदियों की रिहाई के आदेश पर विवाद; अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने बताया असंवैधानिक

​जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम में किसानों की हुंकार: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

पत्नी फर्जी IAS और पति फर्जी बॉडीगार्ड,ठेकादिलाने के नाम पर ठगी की करतूतों का हुआ पर्दाफाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *