विधायक के बेटे की थार का कहर: 5 को रौंदा, पिता बोले—जनता सर्वोपरि, बेटे पर हो कार्रवाई”

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है, जहाँ पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर अपनी ‘थार’ गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगा है।l

घटना: शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र में विधायक के बेटे की थार कार ने एक बाइक और पैदल चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी।i

घायल: इस हादसे में कुल 5 लोग घायल हुए हैं, जिनके नाम संजय परिहार, आशीष परिहार, अंशुल परिहार, सीता वर्मा और पूजा सोनी बताए जा रहे हैं। घायलों को सिर, हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं

आरोप: प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार, गाड़ी दिनेश लोधी चला रहे थे। आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने पीड़ितों को धमकाया भी। गाड़ी पर आगे ‘प्रीतम लोधी’ और पीछे ‘MLA’ लिखा हुआ था।

विधायक की प्रतिक्रिया: विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए फेसबुक पर लिखा कि उनके लिए “पुत्र या परिवार बड़ा नहीं, बल्कि जनता सर्वोपरि है।” उन्होंने पुलिस से अपने बेटे के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज (FIR) कर लिया है

“वंदे मात्रम से इनकार करने वाली पार्सल पार्षद पार्षद फौजिया थाने में पलटी, कहा- मुझे कोई परहेज नहीं”

इटारसी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: IPL सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 14 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

भोपाल सांसद आलोक शर्मा का पुलिस कमिश्नर को सीधा चैलेंज!

“अब विरोध ही कर लो… जनता के सामने बिगड़ा विधायक

​जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *