इटारसी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: IPL सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 14 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

इटारसी आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले सिंडिकेट पर इटारसी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाला मोहल्ला स्थित एक ठिकाने पर आधी रात को दबिश देकर हाईटेक तरीके से चल रहे सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है

एसडीएम से वारंट लेकर आधी रात को घेराबंदी. पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंकित अजनेरिया के मकान में बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एसडीएम इटारसी से सर्च वारंट प्राप्त किया और विशेष टीम बनाकर घेराबंदी की। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से सटोरियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

हाथ लगे हाईटेक गैजेट्स और बैंक खातों में लाखों फ्रीज​मौके पर पुलिस को सट्टे का जो जखीरा मिला, वह किसी आधुनिक कॉल सेंटर जैसा नजर आ रहा था। पुलिस ने मौके से कुल 14,22,000 रुपये की संपत्ति जब्त और सीज की है

​इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 1 प्रोजेक्टर।

नेटवर्क: हाई-स्पीड वाई-फाई राउटर और अन्य गैजेट्स।

​नकद व बैंक: 5.89 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड कराए गए।

वाहन: एक स्कूटी भी बरामद की गई है।

​चार आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन साइट्स से चल रहा था खेल

पकड़ा गया गिरोह bwc_bet/login जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हार-जीत का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

​●अंकित अजनेरिया (मुख्य संचालक, नाला मोहल्ला)

पंकज अजनेरिया (नाला मोहल्ला)

दीपक जुनानिया (मेहरा गांव)

​रोहित सक्सेना (नाला मोहल्ला)

नर्मदापुरम जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई​नर्मदापुरम जिले के क्रिकेट सट्टा इतिहास में यह अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक सुरेश चौहान, रीना खरे और उनकी टीम की इस सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स खंगाल रही है ताकि बड़े ‘सट्टा किंग’ तक पहुँचा जा सके।

ऐसी ही निष्पक्ष और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहिए ‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ के साथ।नर्मदांचल की हर खबर, सबसे पहले आप तक

“अब विरोध ही कर लो… जनता के सामने बिगड़ा विधायक

भोपाल सांसद आलोक शर्मा का पुलिस कमिश्नर को सीधा चैलेंज!

सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में गवां दिए 3.36 लाख, इटारसी पुलिस ने राजस्थान से खींच निकाले ‘डिजिटल ठग’

​जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *