“अब विरोध ही कर लो… जनता के सामने बिगड़ा विधायक

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मलकजरा (बनखेड़ी) में आज “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक ठाकुरदास नागवंशी का जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन विधायक के रुख को लेकर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि अब समस्याओं का निवारण करने की बजाय केवल वाहवाही बटोरने की आदत बना चुके हैं। जब ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें गौर से सुनाने की मांग की तो विधायक ठाकुरदास नागवंशी भड़क गए और उन्होंने कहा —
“अब तुम विरोध ही कर लो…”
इस दौरान विधायक के आक्रामक तेवर देखकर ग्रामीण और भी नाराज हो गए। किसानों और गांव वालों ने विधायक को घेरकर विरोध जताया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्य बातें:
स्थान: ग्राम मलकजरा, बनखेड़ी (पिपरिया विधानसभा, नर्मदापुरम
कार्यक्रम: गांव चलो अभियान
विधायक का बयान: “अब तुम विरोध ही कर लो…”
ग्रामीणों की नाराजगी: समस्याओं के समाधान की जगह वाहवाही पर फोकस
वर्तमान स्थिति: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चर्चा में
यह घटना पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी के दबंग अंदाज को लेकर फिर से सुर्खियों में है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब सिर्फ वादों नहीं, बल्कि ठोस काम चाहते हैं।
नर्मदा गौरव न्यूज़ आपका क्या कहना है इस खबर पर कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए
एसपी बंगले पर तैनात आरक्षक का छलका दर्द, वीडियो वायरल कर लगाए गंभीर आरोप
अंबेडकर जयंती पर कैदियों की रिहाई के आदेश पर विवाद; अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने बताया असंवैधानिक
जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
एमपी में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का प्रहार: रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ी गई महिला उपयंत्री, ₹15,000 के लिए दांव पर लगाई साख
”सोना बटोरने का शौक ले डूबा! वारदात के बाद जश्न की तैयारी थी, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात
आस्था के केंद्रों पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, इटारसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
