आस्था के केंद्रों पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, इटारसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

इटारसी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मंदिरों में चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई पीतल और कांसे की कीमती सामग्री बरामद की गई है

​क्या है पूरा मामला?

बीती रात (8-9 अप्रैल) इटारसी क्षेत्र के दो प्रसिद्ध मंदिरों, अर्ध नागेश्वर मंदिर (फोर लाइन) और कपलेश्वर महादेव मंदिर (राठी दाल मिल के पास) को निशाना बनाया गया था। चोरों ने मंदिरों से पीतल के बड़े कलश, जल धारा, घंटियाँ, आरती की थाली और दीपकों सहित करीब ₹29,250 की मशरूका पर हाथ साफ किया था।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नर्मदापुरम और एएसपी के निर्देशन में थाना इटारसी की एक विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने शीतला माता मंदिर बाजार के पास से दो संदिग्धों को दबोचा

पकड़े गए आरोपियों के नाम

​रोहित पिता विजय सोनेले (20 वर्ष), निवासी बूढ़ी माता मंदिर रोड, इटारसी।

शुभम पिता सुरेंद्र सिंह राजपूत (22 वर्ष), निवासी बूढ़ी माता मंदिर रोड, इटारसी।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने दोनों मंदिरों में चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ सामान एक स्थानीय व्यापारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है।

सराहनीय भूमिका

​इस कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सउनि दिनेश कुमार झरवड़े, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, उपेंद्र दुबे और उनकी पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *