नर्मदापुरम में किसानों की हुंकार: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

नर्मदा गौरव न्यूज़
नर्मदापुरम में जिला कांग्रेस कमेटी और जिला किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पीपल चौक पर जिले भर से आए कांग्रेसियों ने धरना दिया, जिसके बाद कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचकर घेराव किया।
प्रदर्शन की मुख्य बातें:
■किसानों की समस्याओं पर घेराव: कांग्रेस नेताओं ने समर्थन मूल्य पर खरीद में देरी, खाद की किल्लत और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन किया।
■ज्ञापन सौंपा गया: प्रदर्शन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
■भाजपा सरकार पर निशाना: पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती है। उन्होंने मनमोहन सरकार के समय में खरीद के रेट सबसे ज्यादा बढ़ाने का जिक्र किया
■मूंग खरीद पर अड़े कांग्रेसी: पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार मूंग की खरीद से बचना चाहती है, लेकिन किसान मूंग की बोवनी करेंगे और सरकार को खरीदनी ही होगी।
■बीजेपी नेताओं की अनदेखी: पिपरिया से आए वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र वेलवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है और जिले व प्रदेश के भाजपा नेताओं को किसानों की समस्याएं नहीं दिख रही हैं।
■वेयर हाउस में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कहा कि वेयर हाउस में गड़बड़ी हो रही है, पहले खरीदी में किलो से उपज मारी जाती थी, फिर बोरियां चोरी होती थीं, ट्रक गायब होते थे और अब वेयर हाउस से चोरियां हो रही हैं।
■चेतावनी दी गई: किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का हल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
■उपस्थिति
प्रदर्शन में वरिष्ठ किसान नेता चद्रगोपाल मलैया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, संतोष मालवीय, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पटेल, अनोखी राजोरिया, अजय सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, टिल्लू डेरिया, कुसुम तोमर, मधुसूदन यादव, ओम सेन, मोहन झलिया, गज्जू तिवारी, गुलाम हैदर, शिवमंगल सिंह, राममोहन मलैया, फैजान उल हक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संचालन और आभार:
प्रदर्शन का संचालन धर्मेंद्र तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन बाबू चौधरी ने किया।

