पत्नी फर्जी IAS और पति फर्जी बॉडीगार्ड,ठेकादिलाने के नाम पर ठगी की करतूतों का हुआ पर्दाफाश

सफेद रंग की चमचमाती कार… नंबर- बीआर 01 एचएन 4786.. सामने लाल रंग का बोर्ड, जिस पर लिखा- बिहार सरकार प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक, सामान्य प्रशासन विभाग!इस कार को देखकर और इसमें सवार महिला ‘आईएएस अफसर’ व उनके ‘बॉडीगार्ड’ से मिलकर नारायण यादव नाम का ठेकेदार इतना प्रभावित हुआ कि उसने ठेका दिलाने के लिए करीब 35 लाख रुपये उन दोनों को दे दिए। मधेपुरा में हुई इस घटना का जब खुलासा हुआ तो ठगों की करतूत का पर्दाफाश हुआ।नारायण यादव की ओर से रकम दिए जाने के कई माह बाद जब यह मामला पुलिस स्टेशन में पहुंचा और जांच की गई तो महिला फर्जी आईएएस और उसका बॉडीगार्ड भी फर्जी निकला। यह भी पता चला कि बॉडीगार्ड वास्तव में महिला का पति है।मधेपुरा पुलिस ने पटना से फर्जी महिला आईएएस अधिकारी श्रद्धांजलि देवी और उसके फर्जी बॉडीगार्ड पति सन्नी कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। उन दोनों पर मधेपुरा के रहने वाले नारायण यादव से सरकारी ठेके दिलाने के नाम पर 34.74 लाख रुपये की ठगने का आरोप है।

