सीधी में आग लग गई! नकाबपोश गुंडों ने शुक्ला के घर घुसकर पूरे परिवार को लहूलुहान किया, फिर थाने पर हमला; आरक्षक पांडे और तिवारी समेत 6 जख्मी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया क्षेत्र में मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक बवाल में बदल गया। नकाबपोश हमलावरों की भीड़ ने पहले एक परिवार के घर पर हमला किया और फिर अमिलिया थाने पर धावा बोल दिया। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, रैली निकल रही थी तभी रास्ते में खड़ी बोलेरो कार को हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। गाड़ी के मालिक 22 वर्षीय मनी शुक्ला ने इसका विरोध किया तो स्थिति बिगड़ गई। करीब 50 नकाबपोश हमलावर मनी शुक्ला के घर में घुस गए। उन्होंने पथराव कर मारपीट शुरू कर दी। हमले में मनी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिवार के अन्य सदस्य- 80 वर्षीय रमाकांत शुक्ला, अर्चना शुक्ला (40) और दिव्यांश शुक्ला (22) को भी चोटें आईं। एक महिला और युवक के सिर पर पत्थर लगने से खून बहने लगा
मामला यहीं नहीं रुका। दोपहर बाद करीब 200 लोगों की भीड़ अमिलिया थाने पहुंच गई। भीड़ ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की और थाना प्रभारी राकेश बेस समेत स्टाफ के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी रामचरित्र पांडे और सतीश तिवारी भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तनाव बढ़ता गया।
घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया, कमर्जी, बहरी थाना और सिहावल चौकी से 150 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर अमिलिया बाजार बंद करा दिया गया है और पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए भारी बल तैनात है।
घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया, कमर्जी, बहरी थाना और सिहावल चौकी से 150 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर अमिलिया बाजार बंद करा दिया गया है और पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए भारी बल तैनात है।
यह घटना अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर हुई हिंसा ने स्थानीय प्रशासन को चौकस कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
“अब विरोध ही कर लो… जनता के सामने बिगड़ा विधायक
भोपाल सांसद आलोक शर्मा का पुलिस कमिश्नर को सीधा चैलेंज!
इटारसी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: IPL सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 14 लाख से अधिक का मशरूका बरामद
“वंदे मात्रम से इनकार करने वाली पार्सल पार्षद पार्षद फौजिया थाने में पलटी, कहा- मुझे कोई परहेज नहीं”
सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में गवां दिए 3.36 लाख, इटारसी पुलिस ने राजस्थान से खींच निकाले ‘डिजिटल ठग’
