बड़ा उलटफेर: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सिवनी मालवा में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका!

सिवनी मालवा / नर्मदा पुरम| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन से ठीक पहले क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम सोमलवाड़ा के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों ने सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

क्यों बदला पाला? कार्यकर्ताओं में आक्रोश

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे वर्तमान सरकार की “किसान विरोधी और दमनकारी नीतियों” से बुरी तरह आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है।

मुख्य बिंदु:

सामूहिक इस्तीफा: सोमलवाड़ा के बूथ एजेंटों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने छोड़ी भाजपा।

​■कांग्रेस में विश्वास: कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा और किसान हितेषी नीतियों पर भरोसा जताया।

संकल्प: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाजपाइयों ने अब कांग्रेस के साथ “कंधा से कंधा” मिलाकर बीजेपी के विरोध का संकल्प लिया है

​अजय बलराम पटेल का जताया आभार. इस पूरे घटनाक्रम और दलबदल के सूत्रधार रहे अजय बलराम पटेल का कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके नेतृत्व में ही इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

“वंदे मात्रम से इनकार करने वाली पार्सल पार्षद पार्षद फौजिया थाने में पलटी, कहा- मुझे कोई परहेज नहीं”

सीधी में आग लग गई! नकाबपोश गुंडों ने शुक्ला के घर घुसकर पूरे परिवार को लहूलुहान किया, फिर थाने पर हमला; आरक्षक पांडे और तिवारी समेत 6 जख्मी

इटारसी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: IPL सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 14 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

भोपाल सांसद आलोक शर्मा का पुलिस कमिश्नर को सीधा चैलेंज!

सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में गवां दिए 3.36 लाख, इटारसी पुलिस ने राजस्थान से खींच निकाले ‘डिजिटल ठग’

एमपी में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का प्रहार: रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ी गई महिला उपयंत्री, ₹15,000 के लिए दांव पर लगाई साख

आस्था के केंद्रों पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, इटारसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *