वर्दी भी, संवेदना भी: इटारसी थाना प्रभारी गौरव गौरव सिंह बुंदेला और टीम का ‘रक्तदान’ महादान

इटारसी। “रक्तदान महादान” के संकल्प को चरितार्थ करते हुए आज इटारसी पुलिस ने समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ब्लड बैंक पहुँचकर रक्तदान किया।

​वर्दी के साथ सामाजिक सरोकार

अक्सर अपनी सख्त कार्यप्रणाली के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस का आज एक बेहद संवेदनशील रूप देखने को मिला। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की, जिसके बाद थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

समाज में सकारात्मक संदेश

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय नागरिकों की जान बचाना भी हमारी प्राथमिकता है। पुलिस टीम की इस पहल की शहर के गणमान्य नागरिकों और स्वास्थ्य विभाग ने जमकर सराहना की है।
​”रक्तदान जीवनदान है। इटारसी पुलिस की यह सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सुरक्षा के साथ-साथ सेवा के लिए भी सदैव तत्पर हैं।”— गौरव सिंह गौरव सिंह बुंदेला, थाना प्रभारी, इटारसी

रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ ब्यूरो चीफ मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम पुलिस के लिए ‘नो हेलमेट, नो राइड’: SP साई कृष्णा थोटा का सख्त आदेश, नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

​”नर्मदापुरम में सियासी भूकंप: नपाध्यक्ष पंकज चौरे की कुर्सी पर मंडराया संकट, हाईकोर्ट के नोटिस से मचा हड़कंप!”

संसदीय गरिमा: विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के ‘टू द पॉइंट’ संबोधन के कायल हुए मुख्यमंत्री, सदन में दी मिसाल

नर्मदापुरम जिले में ‘बैतूल वाले’ मास्टरमाइंड का आतंक: शासन के राजस्व पर करोड़ों की सेंध!

विस्फोटक खबर: केसला ब्लॉक में अवैध शराब के खिलाफ ‘रणभेरी’, अब सीधे कलेक्टर दफ्तर कूच की तैयारी!

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ: इटारसी में दिखा भारी उत्साह, जनसंवाद में उमड़ा जनसैलाब

राजनीति नहीं, जनसेवा का संकल्प: छात्र राजनीति से ‘वार्ड-वार्ड चलो’ अभियान तक मयूर जायसवाल का दो दशकों का सफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *