अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ: इटारसी में दिखा भारी उत्साह, जनसंवाद में उमड़ा जनसैलाब

नर्मदापुरम/इटारसी। देश में रेल सुविधाओं के आधुनिकीकरण के संकल्प को दोहराते हुए आज अयोध्या–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर इटारसी रेलवे स्टेशन सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनता जनार्दन से आत्मीय संवाद कर इस नई रेल सेवा की खूबियों को साझा किया।

विकास की नई रफ्तार: सुरक्षित और किफायती यात्रा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेल का कायाकल्प हो रहा है। इसी कड़ी में शुरू हुई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। इस ट्रेन के शुरू होने से सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को अब मुंबई और अयोध्या तक के सफर के लिए आधुनिक, सुरक्षित और बेहद किफायती सुविधा प्राप्त होगी।

जनसंवाद में उमड़ा जनसमर्थन

शुभारंभ अवसर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और यात्री उपस्थित रहे। जनता के बीच इस ट्रेन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह जनशक्ति और विश्वास ही क्षेत्र के निरंतर विकास की प्रेरणा देता है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

​श्रीमती माया नारोलिया: राज्यसभा सांसद

​श्री पंकज त्यागी: मंडल रेल प्रबंधक (DRM), भोपाल

​● श्री सौरभ कटारिया: वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल मंडल

​श्री पंकज चौरे: अध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी

श्रीमती प्रीति शुक्ला: भाजपा जिला अध्यक्ष

इसके अलावा भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: शुभम किशोर मैना जिला ब्यूरो चीफ – नर्मदा गौरव न्यूज़ नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत, ‘हल’ भेंट कर जताया किसानों का सम्मान

नर्मदा लोक कॉरिडोर: लापरवाही पड़ सकती है भारी, कलेक्टर ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

ग्वालियर में RSS का पहला विश्वविद्यालय: “शिक्षा शून्य से शिखर तक”

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ‘मुस्कुराना’ पड़ा भारी, एसपी आदित्य मिश्रा ने ऑन-स्पॉट किया एएसआई को सस्पेंड!

राजनीति नहीं, जनसेवा का संकल्प: छात्र राजनीति से ‘वार्ड-वार्ड चलो’ अभियान तक मयूर जायसवाल का दो दशकों का सफर

जन-संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का नया अध्याय — नर्मदापुरम में श्री सोमेश मिश्रा

​एमपी के जंगलों में मिला ‘रहस्यमयी’ ऑस्ट्रेलियाई युवक: रात के अंधेरे में झाड़ियों के पीछे छिपा था, बैग को हाथ नहीं लगाने दिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *