सावधान! ‘मैं बनखेड़ी थाना प्रभारी बोल रहा हूं…’ कहकर सरपंचों से पैसे मांग रहा साइबर ठग, SHO विजय सनस ने जारी किया अलर्ट

बनखेड़ी।
डिजिटल दौर में अब शातिर ठगों ने पुलिस के नाम पर ही धोखाधड़ी का नया जाल बुनना शुरू कर दिया है। ताजा मामला बनखेड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक अज्ञात साइबर ठग खुद को ‘बनखेड़ी थाना प्रभारी’ बताकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सरपंचों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है। यह ठग अलग-अलग बहानों से मदद के नाम पर पैसों की डिमांड कर रहा है।

वीडियो संदेश जारी कर थाना प्रभारी ने दी चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए असली बनखेड़ी थाना प्रभारी (SHO) विजय सनस ने तत्काल एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस विभाग या उनकी तरफ से ऐसा कोई कॉल किसी को नहीं किया गया है। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और फ्रॉड का प्रयास है। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर जनप्रतिनिधियों और सरपंचों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के ऐसे बहकावे या झांसे में बिल्कुल न आएं।

इस नंबर से आ रहे हैं फर्जी कॉल, पुलिस ने डाला सर्विलांस पर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल नंबर 9387629092 का इस्तेमाल कर क्षेत्र के सरपंचों को फोन लगा रहा है और खुद की पहचान ‘थाना प्रभारी बनखेड़ी’ के रूप में दे रहा है।
बनखेड़ी पुलिस ने इस पूरे फर्जीवाड़े को बेहद गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि उक्त मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन और पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस शातिर ठग को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

नर्मदा गौरव न्यूज़ की अपील: यदि आपके पास भी इस नंबर (9387629092) या किसी अन्य संदिग्ध नंबर से पुलिस अधिकारी बनकर पैसों की मांग का कोई कॉल आता है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें और सतर्क रहें।

🚨 शातिरपने की हद! दिन में थाने में ‘हाजिरी’, रात में हाईवे पर ‘डकैती’; जिलाबदर बदमाश ने साथियों संग मिलकर कपड़ा व्यापारी को लूटा, 4 गिरफ्तार

नर्मदा के आंचल में उतरी बॉलीवुड की ‘नई नवेली’, सेठानी घाट बना फिल्मांकन का नया केंद्र

कांग्रेस का नगरपालिका घेराव, वार्ड चलो अभियान का समापन; शहर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

वर्दी में शालीनता, इरादों में फौलाद: नर्मदापुरम कोतवाली की कमान संभालते ही टीआई गौरव गौरव सिंह बुंदेला ने साफ किए इरादे; जानिए क्यों अलग है उनकी कार्यशैली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *