नर्मदापुरम ग्राउंड रिपोर्ट: कुलामड़ी रोड पर मनमानी, समरिटन्स और स्प्रिंगडेल स्कूल के नौनिहाल और पालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर

मां संघर्ष करती हुई
बस को घुमा कर आना पड़ रहा है

नर्मदापुरम। शिक्षा सत्र शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन निर्माण एजेंसियों और ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। मामला गुलामड़ी रोड स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल और समरिटन्स स्कूल के मुख्य मार्ग का है, जहाँ आधे-अधूरे रोड निर्माण और रास्ते पर फैलाए गए मलबे ने हज़ारों बच्चों का रास्ता रोक दिया है।

15 जून से खुले स्कूल, पर नहीं सुधरी व्यवस्था

विदित हो कि 15 जून से समस्त स्कूल प्रारंभ हो चुके हैं। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया गया और न ही कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग (डायवर्शन) दिया गया। परिणाम स्वरूप, गुलामड़ी रोड से सेमरी जाने वाले बच्चों, चकरोड से जुड़ी समस्त कॉलोनियों के छात्रों और वैन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जो स्कूल महज 600 मीटर की दूरी पर स्थित है, वहाँ पहुँचने के लिए स्कूली वैनों और पालकों को 5 किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

माता-पिता और वैन चालक उठा रहे भारी जोखिम

मौके पर स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े पत्थरों का ढेर लगा है और भारी निर्माण वाहन खड़े हैं। सुबह और दोपहर के समय जब पालक स्वयं अपने नौनिहालों को स्कूल छोड़ने और लेने जाते हैं, तो उन्हें इस मलबे के ऊपर से गाड़ियाँ निकालकर भारी जोखिम का सामना करना पड़ता है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर मासूम बच्चे हादसे का शिकार हो सकते हैं। वैन चालकों और अभिभावकों का कहना है कि ठेकेदार की इस सुस्त कार्यप्रणाली ने उनके समय और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगा दिया है।

जनता पूछ रही सवाल- जिम्मेदार कब जागेंगे?

सत्र शुरू होने से पहले ही इस मार्ग को दुरुस्त किया जाना था, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के आगे स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। चकरोड और गुलामड़ी मार्ग की समस्त कॉलोनियों के रहवासियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और नगर पालिका के आला अधिकारी तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें, ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल रास्ता बहाल कराया जाए।

ग्राउंड रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ जिला नर्मदा पुरम मध्य प्रदेश

सावधान! ‘मैं बनखेड़ी थाना प्रभारी बोल रहा हूं…’ कहकर सरपंचों से पैसे मांग रहा साइबर ठग, SHO विजय सनस ने जारी किया अलर्ट

जनता बूंद-बूंद को तरसी, नपा के साहब ठेकेदार पर बरसे! 5 साल की फाइलों पर एक साथ दस्तखत कर उड़ाए करोड़ों, ढाई करोड़ की पेनल्टी भी ‘गिफ्ट’ की

एमपी: रसूखदारों के ‘हाई-प्रोफाइल’ बेटों का साइबर गैंग से कनेक्शन, उज्जैन में गोल्ड इनवेस्टमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़

🚨 शातिरपने की हद! दिन में थाने में ‘हाजिरी’, रात में हाईवे पर ‘डकैती’; जिलाबदर बदमाश ने साथियों संग मिलकर कपड़ा व्यापारी को लूटा, 4 गिरफ्तार

नर्मदा के आंचल में उतरी बॉलीवुड की ‘नई नवेली’, सेठानी घाट बना फिल्मांकन का नया केंद्र

कांग्रेस का नगरपालिका घेराव, वार्ड चलो अभियान का समापन; शहर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

https://narmadagauravnews.in/pathroda-itarsi -ganjagan/

https://narmadagauravnews.in/nagar-palika -adhyaksh-ghar-ke-samne-dera/

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *