इटारसी में 25 पेटी अवैध शराब कांड: ‘पर्स’ में दफ़न है असली तस्कर का राज़… क्या ‘लेनी-देनी’ से दबेगी फ़ाइल या नपेगा पुराना सिंडिकेट?

इटारसी। शहर की सड़कों पर जब पुलिस ने नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कार को घेरा, तो शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर रफूचक्कर हो गया। कार की तलाशी ली गई तो 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। लेकिन इस पूरी कार्रवाई का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब पुलिस के हाथ कार में छूटा एक लावारिस पर्स लगा!
इस पर्स के अंदर एटीएम, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र जैसे तमाम पुख्ता दस्तावेज़ मिले हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक ड्राइवर का पर्स है, या फिर इसके पीछे जिले का कोई पुराना शराब तस्कर बैठा है?
पर्स से खुलेगा ‘शराब तस्कर’ का कच्चा-चिट्ठा!
सूत्रों की मानें तो कार से मिले दस्तावेज़ सीधे तौर पर एक पुराने और रसूखदार शराब सिंडिकेट की तरफ इशारा कर रहे हैं। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, आरटीओ रिकॉर्ड और पर्स से मिले बैंक कार्ड्स के तार अब पुलिस के पास हैं।
जांच की सुई अब सीधे इन सवालों पर टिक गई है:
- असली मालिक कौन? क्या पर्स उसी का है जो गाड़ी चला रहा था, या फिर गाड़ी किसी ‘डमी’ के नाम पर रखकर पूरा खेल पीछे से कोई और चला रहा था?
- सप्लाई की चेन कहाँ तक? 25 पेटी अवैध शराब की यह खेप कहाँ से उठाई गई थी और शहर के किन-किन गुप्त ठिकानों पर खपाने की तैयारी थी?
चर्चाओं का बाज़ार गर्म: क्या होगा ‘लेन-देन’ का खेल?
अवैध शराब के इस बड़े खुलासे के बाद गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं:
- क्या पुराने शराब तस्कर अपने राजनीतिक और आर्थिक रसूख के दम पर ‘लेन-देन’ कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करेंगे?
- क्या अज्ञात के नाम दर्ज एफआईआर में नामजदगी से पहले ही ‘सैटिंग’ का खेल शुरू हो चुका है?
- या फिर प्रशासन इस बार बिना किसी दबाव के जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेजेगा?
अब नज़रें खाकी पर: नपेगा माफिया या लीपापोती?
फिलहाल पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। लेकिन जब गाड़ी और पर्स के रूप में सारे डिजिटल और दस्तावेजी सुबूत मेज पर मौजूद हैं, तो जनता की नज़रें सीधे पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इन दस्तावेज़ों के आधार पर असली मास्टरमाइंड तक कब पहुँचती है, या फिर यह मामला भी महज़ ‘अज्ञात आरोपी’ की फाइलों में दबकर रह जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश ।
2 महीने में 3 मर्डर और अनगिनत चाकूबाजी: खूनियों का अखाड़ा बनी इटारसी, क्या अब भी जागेगा प्रशासन?
नर्मदापुरम में शर्मसार करने वाली वारदात: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, सच छिपाने में जुटी स्कूल संचालिका! 6 पर FIR, 5 जेल पहुंचे
सावधान नर्मदापुरम! सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप; 48 घंटे में शराब पीने वाले तुरंत कराएं जांच, फिलहाल मदिरा से दूरी ही सुरक्षित
इटारसी में जर्जर सड़कों को लेकर घमासान: कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाया लीपापोती और खानापूर्ति का गंभीर आरोप
नर्मदापुरम में बढ़ते केसों के बीच तीसरे थाने की तैयारी, कोतवाली-देहात का घटेगा दबाव
फेसबुक पर ‘LIKE’ से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत: शादी के 7 दिन बाद लाखों के गहने और कैश लेकर रफूचक्कर हुई ‘लुटेरी दुल्हन’!
