नर्मदापुरम पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘कातिल’ लोकेश कीर पर 20 हजार का इनाम, क्या आपने देखा है इसे?

नर्मदापुरम: जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में हत्या और जानलेवा हमले की वारदातों से सनसनी फैलाने वाला आरोपी लोकेश कीर अब पुलिस के रडार पर है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20,000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।

खौफ का दूसरा नाम: हत्या और हमले के दो केस दर्ज

आरोपी लोकेश कीर (उम्र 26 वर्ष), पिता अमर सिंह कीर, जो नाहरकोला का निवासी है, उसने बीते 19 अप्रैल को कानून की धज्जियां उड़ाते हुए खूनी खेल खेला था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर हत्या (BNS 103) और हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं के तहत दो अलग-अलग मुकदमे (अपराध क्रमांक 102/2026 और 103/2026) दर्ज हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद से ही शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है।

पुलिस की कड़ी घेराबंदी, जनता से मांगी मदद

नर्मदापुरम पुलिस ने आरोपी का पोस्टर जारी कर जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की नजरों से बच नहीं पाएगा।

यदि आपको यह चेहरा कहीं भी दिखे, तो तुरंत इन नंबरों पर कॉल करें:

​पुलिस कंट्रोल रूम: 7049101031

SDOP सिवनी मालवा: 9340654120

थाना प्रभारी शिवपुर: 7701052515

इनाम भी मिलेगा और नाम भी रहेगा गुप्त

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही, सूचना देने वाले की पहचान को पूरी तरह गोपनीय (Secret) रखा जाएगा ताकि उसे किसी भी प्रकार का खतरा न हो।

​सावधान रहें: ऐसे किसी भी अपराधी को पनाह देना भी कानूनन जुर्म है। अगर आपके पास कोई इनपुट है, तो एक जिम्मेदार नागरिक बनें और पुलिस की सहायता करें।

नर्मदा गौरव न्यूज़ आपकी आवाज हमारी पहचान

इटरसी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, बिना टेस्टिंग ठेकेदार को बांटे 12 करोड़, 4 साल से काम अधूरा

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सोहागपुर के रेंगा खेड़ा में रुकवाया गया बाल विवाह

देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ‘मुस्कुराना’ पड़ा भारी, एसपी आदित्य मिश्रा ने ऑन-स्पॉट किया एएसआई को सस्पेंड!

सवा सौ करोड़ की महाडकैती: 15 मिनट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को बनाया निशानाI

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *