पिपरिया में सनसनी: विधायक कप में विवाद के बाद दलित बस्ती में पिस्टल लहराई, FIR दर्ज!

नर्मदापुरम (पिपरिया) | 14 मई 2026
पिपरिया के इतवारा बाजार में चल रही विधायक क्रिकेट ट्रॉफी उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई जब मामूली विवाद ने जातिसूचक संघर्ष और हथियार लहराने तक का मोड़ ले लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विवाद की शुरुआत: स्टेज के सामने बाइक खड़ी करने पर टोकना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे मैच के दौरान शेखर रघुवंशी और नीतेश रघुवंशी ने अपनी बाइक सीधे स्टेज के सामने खड़ी कर दी। जब ड्यूटी पर तैनात नगरपालिका कर्मचारी ने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा, तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने सरेआम कर्मचारी को जातिसूचक गालियां दीं और थप्पड़ जड़ दिया।
आधी रात को कॉलोनी में तांडव: “दोबारा उलझे तो खत्म कर देंगे”
हैरानी की बात यह है कि विवाद यहीं शांत नहीं हुआ। रात करीब 1:30 बजे आरोपी अपने एक अन्य साथी धनंजय के साथ बाल्मिक कॉलोनी पहुँचे। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पूरे मोहल्ले के सामने अश्लील गालियां दीं और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की कार्रवाई: SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पीड़ित की शिकायत पर पिपरिया थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है:
- धाराएं: मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी।
- SC/ST एक्ट: जातिसूचक अपमान के मामले में विशेष एक्ट के तहत केस दर्ज।
- जांच: पुलिस अब उस ‘पिस्टल’ की तलाश कर रही है जिसे लहराने का दावा किया गया है।
“मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
— थाना प्रभारी, पिपरियाबने रहिए ‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ के साथ, हम पहुँचाते हैं आप तक ज़मीनी हकीकत।
इटारसी में बेलगाम होते अपराधी: 15 दिन में 3 बड़ी वारदातें, क्या खाकी का इकबाल अब चुनौती बन रहा है?
इटारसी नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल: कचरा कलेक्शन शुल्क में 150% की वृद्धि और ‘दोगुने’ संपत्ति कर का खौफ, जनता असमंजस में!
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला: बोले- मोदी जी कहते हैं सोना मत खरीदो और संघ दे रहा 4 बच्चे पैदा करने की सलाह
वर्दी भी, संवेदना भी: इटारसी थाना प्रभारी गौरव गौरव सिंह बुंदेला और टीम का ‘रक्तदान’ महादान
जीआरपी इटारसी की बड़ी कार्रवाई: ₹13.50 लाख की 16 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
नर्मदापुरम जिले में ‘बैतूल वाले’ मास्टरमाइंड का आतंक: शासन के राजस्व पर करोड़ों की सेंध!
विस्फोटक खबर: केसला ब्लॉक में अवैध शराब के खिलाफ ‘रणभेरी’, अब सीधे कलेक्टर दफ्तर कूच की तैयारी!
