नर्मदा गौरव न्यूज़ विशेषः पथरौटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयुध निर्माणी क्षेत्र के खंडहर से गांजा तस्कर गिरफ्तार

नर्मदा गौरव न्यूज़ विशेष: पथरौटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयुध निर्माणी क्षेत्र के खंडहर से गांजा तस्कर गिरफ्तार
नर्मदापुरम। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा के निर्देशन में पथरौटा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (आयुध निर्माणी) क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर गांजा तस्कर को घेराबंदी कर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी खंडहरों की आड़ में नशीले पदार्थों की डीलिंग करने की फिराक में था।
खंडहरों में चल रहा था ‘काला खेल’
पथरौटा थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि आयुध निर्माणी क्षेत्र के एक सुनसान और खंडहर हो चुके आवास (ब्लॉक नंबर 27, टाइप-ए) के पास एक संदिग्ध युवक किसी बड़ी डील के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही पथरौटा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मोनिका गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।
तलाशी में निकला गांजा, पल्सर बाइक भी जब्त
पुलिस ने जब संदिग्ध युवक को घेरा, तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील मस्कोले (उम्र 28 वर्ष), निवासी बटकुई, थाना तवानगर बताया।
जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 2 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30,000 रुपये है। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पुरानी पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने कुल 80,000 रुपये का मशरूका बरामद किया है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा जेल
पथरौटा थाना पुलिस ने आरोपी सुनील मस्कोले के खिलाफ मादक पदार्थ विरोधी कानून (NDPS एक्ट) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया था और क्षेत्र में उसके और कौन-कौन से मददगार सक्रिय हैं।
रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ नर्मदापुरम मध्य प्रदेश
SP की संवेदनशीलता: जनसुनवाई में सुनी 20 फरियादियों की दर्द, मौक़े पर ही दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
नर्मदा गौरव न्यूज़ विशेष: जनजातीय कार्य विभाग में नियमों की धज्जियां, होटलों में गुप्त बैठकें और चपरासी बना कार ड्राइवर!
MP Police: रुस्तमजी अवार्ड 2024 की घोषणा; कोतवाली प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित 5 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
अति विशिष्ट श्रेणी इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रूस्तमजी पुरस्कार’
नर्मदापुरम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला शातिर आयुष गिरफ्तार; पूर्व में जेल जा चुका पिता ‘सुरेंद्र लुटारे’ है पुराना शराब माफिया, वर्तमान में फरार और जिलाबदर!
पिपरिया दहला: भूसा मशीन के चंद रुपयों के लिए सरेआम कट्टा निकालकर दाग दी गोली, खून से लथपथ युवक जिला अस्पताल रैफर!
अवैध कॉलोनियों के दिन बहुरेंगे: अब सीधे मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, नया कानून लाने की तैयारी तेज!
