पिपरिया दहला: भूसा मशीन के चंद रुपयों के लिए सरेआम कट्टा निकालकर दाग दी गोली, खून से लथपथ युवक जिला अस्पताल रैफर!

मंगलवारा के पौड़ी गांव में दबंगों का खूनी खेल; वारदात के बाद पुलिस को छका रहे आरोपी, इलाके में भारी तनाव
पिपरिया (नर्मदापुरम):
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब चंद रुपयों के मामूली विवाद में भी सरेआम कट्टे चमकाए और चलाए जा रहे हैं। मंगलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पौड़ी गांव में शुक्रवार शाम पैसों के मामूली लेनदेन को लेकर ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। भूसा मशीन के किराए के चंद रुपयों के पीछे एक पक्ष ने सीधे कट्टे से फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामूली किराया और सीधे कट्टे से फायर!
थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी से मिली जानकारी के मुताबिक, पौड़ी गांव में भूसा मशीन के किराए के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी राम गुर्जर ने कानून को ठेंगे पर रखते हुए कट्टा निकाला और सीधे फायर ठोक दिया।
फरियादी राहुल पूर्विया (पिता राधेश्याम, निवासी नकटुआ) ने पुलिस को बताया कि आरोपी राम गुर्जर ने उस पर जान से मारने की नीयत से सीधे कट्टे से फायर किया। कट्टे से निकली गोली सीधे राहुल के दाहिने हाथ को चीरती हुई निकल गई। गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहुल खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।
अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग
वारदात के तुरंत बाद घायल राहुल को आनन-फानन में पिपरिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस बल देर रात तक मौके पर जांच में जुटा रहा।
तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, पुलिस की टीमें दे रहीं दबिश
प्रधान आरक्षक अरुण सिंह जूदेव के अनुसार, पुलिस ने शनिवार सुबह फरियादी राहुल की शिकायत पर मुख्य आरोपी राम गुर्जर, उसके भाई और राहुल ठाकुर सहित तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के समय राम गुर्जर के साथ उसका भाई और राहुल ठाकुर भी पूरी ताकत से इस खूनी खेल में शामिल थे।
नर्मदा गौरव न्यूज़ पर पुलिसिया कार्रवाई का अपडेट:
घटना के बाद से ही तीनों शातिर आरोपी पुलिस को छका रहे हैं और फरार हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजकर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नर्मदा गौरव न्यूज़ – सच, जो आप जानना चाहते हैं।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष न्यायालय का बड़ा फैसला
नर्मदापुरम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला शातिर आयुष गिरफ्तार; पूर्व में जेल जा चुका पिता ‘सुरेंद्र लुटारे’ है पुराना शराब माफिया, वर्तमान में फरार और जिलाबदर!
MP Police: रुस्तमजी अवार्ड 2024 की घोषणा; कोतवाली प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित 5 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
रैसलपुर में दिनदहाड़े ₹11.78 लाख की सनसनीखेज चोरी, इटारसी पुलिस ने महज 6 घंटे में बिछाया जाल; शत-प्रतिशत माल समेत आरोपी दबोचा गया !
एसपी साई कृष्णा थोटा ने कराया बड़ी जनहितैषी योजना से रूबरू: सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!”
