नर्मदा गौरव न्यूज़ विशेष: जनजातीय कार्य विभाग में नियमों की धज्जियां, होटलों में गुप्त बैठकें और चपरासी बना कार ड्राइवर!

नर्मदापुरम/केसला। जनजातीय कार्य विभाग के ट्राइबल ब्लॉक केसला में अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है। सरकारी नियमों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी चलाने का एक गंभीर मामला खुलकर सामने आया है, जिसकी लिखित शिकायत अब सीधे जिले के मुखिया तक पहुँच चुकी है।
क्या है पूरा मामला?
आरटीआई एक्टिविस्ट इंद्रजीत सिंह ठाकुर ने गत 5 मई को नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपकर विभाग की सहायक संचालक और केसला बीईओ (BEO) प्रभारी आशा मौर्य पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों को छोड़कर अलग-अलग क्षेत्रों के होटलों में विभाग के हॉस्टल अधीक्षकों की गुप्त बैठकें बुलाई जा रही हैं। आरोप है कि सहायक संचालक आशा मौर्य इन अधीक्षकों पर अपनी व्यक्तिगत और प्रशासनिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए अनुचित दबाव बनाती हैं।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से कराया जा रहा ड्राइवरी का काम
मामले में नियमों के उल्लंघन की हद यहीं ख़त्म नहीं होती। शिकायत में यह भी उजागर किया गया है कि शासकीय नियमों के विरुद्ध जाकर कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (प्यून) को अधिकारी ने अपनी निजी/शासकीय कार का चालक (ड्राइवर) बना रखा है, जो कि सीधे तौर पर पद का दुरुपयोग है।
अधिकारी का पक्ष: “शिकायत झूठी, फर्जी पत्रकार की करतूत”
इस पूरे सनसनीखेज मामले पर जब ‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ ने सहायक संचालक आशा मौर्य का पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
आशा मौर्य (सहायक संचालक, जनजातीय कार्य विभाग) ने कहा: > “मेरे खिलाफ की गई यह शिकायत पूरी तरह से निराधार और झूठी है। एक फर्जी पत्रकार द्वारा मुझे परेशान करने और बदनाम करने की नीयत से यह शिकायत की जा रही है। मैं फिलहाल क्षेत्र से बाहर हूँ। इस मामले में मेरे द्वारा जल्द ही तथ्यात्मक और वैधानिक जवाब प्रस्तुत किया जाएगा।”
नर्मदा गौरव व्यू:
कलेक्टर सोमेश मिश्रा को सौंपी गई इस शिकायत के बाद अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले की जांच के लिए क्या कदम उठाता है। क्या होटलों में होने वाली इन बैठकों और कर्मचारियों के व्यक्तिगत उपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? ‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।
– ब्यूरो रिपोर्ट, नर्मदा गौरव न्यूज़ जिला नर्मदा पुर मध्य प्रदेश
पिपरिया दहला: भूसा मशीन के चंद रुपयों के लिए सरेआम कट्टा निकालकर दाग दी गोली, खून से लथपथ युवक जिला अस्पताल रैफर!
नर्मदापुरम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला शातिर आयुष गिरफ्तार; पूर्व में जेल जा चुका पिता ‘सुरेंद्र लुटारे’ है पुराना शराब माफिया, वर्तमान में फरार और जिलाबदर!
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष न्यायालय का बड़ा फैसला
अति विशिष्ट श्रेणी इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रूस्तमजी पुरस्कार’
नर्मदापुरम: नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी पर गंभीर आरोप, साइबर उत्पीड़न का मामला दर्ज
MP Police: रुस्तमजी अवार्ड 2024 की घोषणा; कोतवाली प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित 5 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
ब्रेकिंग: ‘धोखे से बुलाया और जबरन थमा दिए फूल’, नर्मदापुरम में कांग्रेस के गांधीवादी प्रदर्शन पर भाजपा का तीखा पलटवार, बताया ‘राजनीतिक ढोंग’!
