1 लाख में बिका बचपन: खिलौना समझकर बदलते रहे हाथ, एमपी में इंसानियत को शर्मसार करने वाले ‘सफेदपोश’ बेनकाब।”

श्योपुर | मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाले ‘बेबी सेलिंग रैकेट’ (Baby Selling Rocket) का पर्दाफाश हुआ है। जिस मासूम को दुनिया की नजरों से बचाकर ममता की छांव में होना चाहिए था, उसे चंद रुपयों के लालच में सामान की तरह बाजार में उतार दिया गया।

​6 दिन की उम्र में ‘बिक’ गई थी मासूम

जांच में जो खुलासा हुआ है वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस मासूम बच्ची का सौदा तब कर दिया गया था जब वह महज 6 दिन की थी। 21 नवंबर 2024 को हुए इस सौदे की कीमत लगी थी मात्र 1 लाख रुपये। तब से यह मासूम ‘ममता’ के लिए नहीं बल्कि ‘मुनाफे’ के लिए एक हाथ से दूसरे हाथ बिकती रही।

​हाईवे पर लावारिस छोड़ भागे आरोपी

मामला तब खुला जब श्योपुर जिले के सोईंकलां के पास हाईवे पर इस 2 साल की बच्ची को लावारिस हालत में पाया गया। पुलिस की सतर्कता और CCTV फुटेज ने इस काले साम्राज्य की पोल खोल दी। फुटेज में एक धीमी रफ्तार से चलती कार (MP07 ZA 0067) संदिग्ध नजर आई, जिसका मालिक राजगढ़ का आकाश मूंदड़ा निकला।

​इन ‘सफेदपोश’ चेहरों का हुआ भंडाफोड़

पुलिस ने इस रैकेट में शामिल अब तक 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इनमें शामिल हैं:

नीता जैन: इंदौर के महालक्ष्मी नगर की ब्यूटी पार्लर संचालिका।

वैभव जैन: नीता का पति।

आकाश मूंदड़ा और उसकी पत्नी कृतिका: राजगढ़ निवासी दंपत्ति।

अन्य: धार की एक क्लीनिक संचालिका और खरगोन की दो महिलाएं।

​”बच्ची के असली माता-पिता कौन हैं, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।”

हमारा नजरिया: यह खबर महज एक अपराध नहीं, बल्कि हमारे समाज के गिरते नैतिक स्तर का आईना है। जहां एक ओर लोग बच्चों के लिए तरसते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे रैकेट मासूमों की जिंदगी का सौदा कर रहे हैं। प्रशासन को इन पर ऐसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो नजीर बने।

नर्मदा पुरम न्यूज़ आपकी आवाज हमारी पहचान

शादी समारोह में हत्या कर फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलता:

ग्वालियर में RSS का पहला विश्वविद्यालय: “शिक्षा शून्य से शिखर तक”

नर्मदा लोक कॉरिडोर: लापरवाही पड़ सकती है भारी, कलेक्टर ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

🔥प्रीतम लोधी विवाद गरमाया: एफआईआर होगी या नहीं? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!ग्वालियर

खाकी ने दबोचा शराबों के तस्करों को, स्कॉर्पियो में कर रहे थे तस्करी, फिल्मी घेराबंदी में गिरफ्तार

नर्मदापुरम: भारतीय मजदूर संघ ने बुलंद की आवाज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र

नर्मदापुरम पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘कातिल’ लोकेश कीर पर 20 हजार का इनाम, क्या आपने देखा है इसे?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *