स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया तो कटेगा कनेक्शन: बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को दिया अल्टीमेटम

नर्मदापुरम। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे उपभोक्ताओं पर बिजली कंपनी ने कड़ा रुख अपना लिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि उपभोक्ता की मर्जी हो या न हो, शासन के निर्देशानुसार पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगवाना ही पड़ेगा। विरोध करने वाले दर्जनों घरेलू उपभोक्ताओं को कंपनी ने उनके सर्विस क्रमांक और नाम-पते पर औपचारिक पत्र भेजकर अल्टीमेटम जारी किया है।
कंपनी ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि पत्र मिलने के 3 दिनों के भीतर मीटर बदलने में सहयोग नहीं किया गया, तो घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
मीटर लगाने पर रोक की खबरें भ्रामक: कंपनी
बिजली कंपनी ने उन चर्चाओं और दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि मीटर लगाने पर रोक है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। यह पूरी तरह भ्रामक जानकारी है। शासन के स्पष्ट आदेश और गाइडलाइन के तहत ही यह पूरी कार्रवाई की जा रही है।
लाइन लॉस कम करना और पारदर्शिता लाना मुख्य उद्देश्य
केंद्र सरकार की योजना के तहत शहरी और ग्रामीण, दोनों ही क्षेत्रों में पुराने मीटरों को हटाकर तेजी से स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, स्मार्ट मीटर लगने से:
- बिजली बिलिंग में पूरी पारदर्शिता आएगी।
- लाइन लॉस (बिजली चोरी और बर्बादी) में भारी कमी आएगी।
- उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत का सही डेटा मिलेगा।
शहरी क्षेत्र का आंकड़ा: 33 हजार घरों में लग चुके हैं मीटर
नर्मदापुरम शहरी क्षेत्र को दो जोन (जोन-1 और जोन-2) में विभाजित किया गया है, जहाँ कुल लगभग 40 हजार उपभोक्ता हैं।
- जोन-1: कुल 17 हजार उपभोक्ताओं में से 13,500 के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
- जोन-2: कुल 23 हजार उपभोक्ताओं में से लगभग 20 हजार घरों में काम पूरा हो चुका है।
- दोनों जोन मिलाकर अब केवल लगभग 7 हजार उपभोक्ताओं के यहाँ मीटर लगना बाकी है, जहाँ विरोध के कारण काम अटका हुआ था।
अधिकारियों का पक्ष
“स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं को औपचारिक पत्र भेजे गए हैं। इसमें मीटर लगवाने का विरोध करने पर 3 दिन में कनेक्शन काटने की स्पष्ट जानकारी दी गई है। कंपनी पूरी तरह शासन के निर्देश पर ही मीटर लगा रही है।”
— भरत सिंह, प्रबंधक (जोन-1 बिजली कंपनी, नर्मदापुरम)नर्मदा गौरव न्यूज़ अल्प समय में सटीक और निष्पक्ष खबरों का आपका अपना डिजिटल मंच।
इटारसी में कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई धार: सौरभ पांडे ने संभाली मुख्य शहर थाने की कमान
नर्मदापुरम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP ने बदले 12 थाना प्रभारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
नाबालिग से दरिंदगी करने वाले सुरेंद्र को 20 साल की कठोर जेल, पिपरिया कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!
नर्मदा गौरव न्यूज़ विशेषः पथरौटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयुध निर्माणी क्षेत्र के खंडहर से गांजा तस्कर गिरफ्तार
SP की संवेदनशीलता: जनसुनवाई में सुनी 20 फरियादियों की दर्द, मौक़े पर ही दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
नर्मदापुरम में चोरों का आतंक: सूने मकान से नकदी-दस्तावेज पार, गैरेज से धार्मिक ग्रंथ भी उठा ले गए चोर
नर्मदा गौरव न्यूज़ विशेष: जनजातीय कार्य विभाग में नियमों की धज्जियां, होटलों में गुप्त बैठकें और चपरासी बना कार ड्राइवर!
