नगरपालिका अध्यक्ष के घर के सामने पार्षद अमित कापरे का डेरा, रात के 12 बजे युवा कांग्रेसियों ने पहुंचाया पानी

पार्षद की दोटूक मांग: “मेरे वार्ड में पानी की एक बूंद की किल्लत बर्दाश्त नहीं, जनता को मिले हक का जल”

इटारसी। राजनीति में जनता की आवाज उठाने के तरीके कई हो सकते हैं, लेकिन जब पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए सब्र का बांध टूट जाए, तो विरोध का रूप जन-आंदोलन जैसा हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा इटारसी में देखने को मिला, जहां वार्ड नंबर 16 में पिछले कई दिनों से गहराए जल संकट से आक्रोशित होकर कांग्रेस पार्षद अमित कापरे ने सीधे नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के निवास के सामने बाल्टी और मग्गा लेकर डेरा डाल दिया।


अमित कापरे को इटारसी की राजनीति में उनके बेहद अनोखे और आक्रामक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है। जनता के मुद्दों पर किसी भी हद तक जाने की उनकी यह जिद नई नहीं है। इसके पूर्व भी वे कभी जनसमस्याओं को लेकर खुद गंदे नाले में उतर गए थे, तो कभी विरोध स्वरूप सीधे नगरपालिका परिषद में कीचड़ लेकर पहुंच गए थे। अब सीधे नगरपालिका अध्यक्ष के दरवाजे पर बाल्टी-मग्गा लेकर बैठ जाना यह साफ दर्शाता है कि जब बात जनता के हक की हो, तो वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक या प्रशासनिक समझौते के मूड में नहीं रहते। यही बेबाक अंदाज जमीन पर उनकी सियासी पहचान को मजबूत करता है।


आधी रात को युवा कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
एक तरफ जहां पार्षद अध्यक्ष के घर के सामने धरने पर डटे रहे, वहीं दूसरी तरफ वार्ड की प्यासी जनता को तत्काल राहत देने के लिए धरातल पर भी मोर्चा संभाला गया। रात के ठीक 12:00 बजे, जब पूरा शहर सो रहा था, तब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए वार्ड नंबर 16 में पानी के टैंकर पहुंचाए। आधी रात को हुई इस ‘जल सेवा’ से क्षेत्र के परेशान नागरिकों को काफी हद तक तात्कालिक राहत नसीब हुई।


अब दारोमदार नगरपालिका अध्यक्ष पर
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब शहर की निगाहें सत्ता पक्ष और शासन-प्रशासन पर टिक गई हैं। यह देखना दिलचस्प और बेहद महत्वपूर्ण होगा कि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे इस गंभीर चुनौती से कैसे निपटते हैं और वार्ड नंबर 16 के नागरिकों को इस भीषण जल संकट से स्थायी राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं। विपक्ष ने तीखे तेवर दिखाकर गेंद अब पूरी तरह से प्रशासनिक और नगरीय निकाय के पाले में डाल दी है।

स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया तो कटेगा कनेक्शन: बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को दिया अल्टीमेटम

इटारसी में कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई धार: सौरभ पांडे ने संभाली मुख्य शहर थाने की कमान

अति विशिष्ट श्रेणी इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रूस्तमजी पुरस्कार’

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष न्यायालय का बड़ा फैसला

नर्मदापुरम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला शातिर आयुष गिरफ्तार; पूर्व में जेल जा चुका पिता ‘सुरेंद्र लुटारे’ है पुराना शराब माफिया, वर्तमान में फरार और जिलाबदर!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *