इटारसी में जर्जर सड़कों को लेकर घमासान: कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाया लीपापोती और खानापूर्ति का गंभीर आरोप

इटारसी (04 सितंबर 2026): शहर की खस्ताहाल और जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़कों की बदहाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत ‘गुड्डन’ पांडेय ने नगर पालिका पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शहर के प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों में सड़कों का बुरा हाल है। उन्होंने विशेष रूप से सोना सावरी नाका, रेलवे स्टेशन मार्ग, न्यास कॉलोनी, लाइन एरिया और फल बाजार की सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों से गुजरना अब हादसों को न्योता देने जैसा हो गया है।

सीमेंटेड सड़कों पर डामर डालकर खानापूर्ति का आरोप पांडेय ने भाजपा शासित नगर पालिका पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन केवल लीपापोती में जुटा है। जहां मजबूत और टिकाऊ निर्माण की जरूरत थी, वहां सीमेंटेड सड़कों के ऊपर नाममात्र का डामर डालकर खानापूर्ति की जा रही है। यह डामर पहली ही बारिश में बह जाता है, जिससे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण साफ नजर आता है।

बारिश, जलभराव और गड्ढों से आम जनता हलकान हालिया बारिश के बाद शहर की हालत और ज्यादा बिगड़ गई है। सड़कों पर बने गहरे गड्ढों और लगातार हो रहे जलभराव से आम नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी भरने से न केवल ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ गया है।

जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि जनता के टैक्स के पैसों का सही और पारदर्शी उपयोग होना चाहिए। उन्होंने घटिया निर्माण कार्यों और लीपापोती की उच्चस्तरीय जांच कराने, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

विशेष रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश

6.76 लाख के गबन में धुरपन के पूर्व सरपंच को 5 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने भेजा जेल

नर्मदापुरम में बढ़ते केसों के बीच तीसरे थाने की तैयारी, कोतवाली-देहात का घटेगा दबाव

फेसबुक पर ‘LIKE’ से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत: शादी के 7 दिन बाद लाखों के गहने और कैश लेकर रफूचक्कर हुई ‘लुटेरी दुल्हन’!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *