इटरसी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, बिना टेस्टिंग ठेकेदार को बांटे 12 करोड़, 4 साल से काम अधूरा

इटारसी। शहर की प्यास बुझाने के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबांट और प्रशासनिक ढिलाई का एक बड़ा मामला सामने आया है। ‘मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना’ के तहत इटारसी में जलावर्धन योजना का काम पिछले 4 सालों से अधुरा पड़ा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका (नपा) ने बिना किसी पाइपलाइन टेस्टिंग के ही ठेकेदार को करीब 12 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।
अधूरा काम और गायब ठेकेदार
जानकारी के अनुसार, साल 2022 से ही ठेकेदार काम बीच में छोड़कर लापता है। योजना के तहत 142 किमी पाइपलाइन बिछानी थी, जिसमें से केवल 110 किमी ही काम हुआ है। वहीं, 5733 नल कनेक्शन के लक्ष्य के मुकाबले मात्र 4200 कनेक्शन ही दिए जा सके हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि जो 110 किमी पाइपलाइन बिछाई गई, उसकी आज तक टेस्टिंग ही नहीं हुई कि वह पानी का दबाव झेल पाएगी या नहीं
सिर्फ नोटिस का खेल, FIR से परहेज
हैरानी इस बात की है कि ठेकेदार के लापता होने के बावजूद नपा प्रशासन केवल नोटिस भेजने की खानापूर्ति करता रहा। साल 2024 में कलेक्टर को पत्र लिखकर एफआईआर (FIR) की बात तो कही गई, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इस ढिलाई का खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है, जो आज भी पुरानी जर्जर लाइनों के भरोसे है।
इन क्षेत्रों में पहुंचना था तवा का पानी
योजना का उद्देश्य तवा तट से शुद्ध पानी शहर के इन प्रमुख इलाकों तक पहुंचाना था:
● बाज़ार एरिया
● मालवीयगंज
● गांधी नगर
● नाला मोहल्ला
● न्यास कॉलोनी
नपा अध्यक्ष का पक्ष
वर्तमान नपा अध्यक्ष पंकज चौरे का कहना है कि ठेकेदार जेएम बगासिया ने काम अधूरा छोड़ा है, जिसे देखते हुए परिषद ने उसे ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया है। टेंडर निरस्त कर अब नए सिरे से शेष कार्य पूरा कराया जाएगा। अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू होगी, तब तक पुरानी लाइन से ही सप्लाई जारी रहेगी।
संपादकीय टिप्पणी: क्या जनता के टैक्स के 12 करोड़ रुपये बिना जांचे-परखे लुटा देना जायज है? ‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ प्रशासन से सवाल पूछता है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
नर्मदा गौरव न्यूज़ आपकी आवाज हमारी पहचान
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सोहागपुर के रेंगा खेड़ा में रुकवाया गया बाल विवाह
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ‘मुस्कुराना’ पड़ा भारी, एसपी आदित्य मिश्रा ने ऑन-स्पॉट किया एएसआई को सस्पेंड!
देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई,झारखंड के देवघर से 3 आरोपी गिरफ्तार
विधायक के बेटे की थार का कहर: 5 को रौंदा, पिता बोले—जनता सर्वोपरि, बेटे पर हो कार्रवाई”
