संसदीय शोध की नई दिशा: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘विधायिका और मीडिया’ पुस्तक का विमोचन

नर्मदापुरम/भोपाल | 08 अप्रैल, 2026. मध्य प्रदेश विधानसभा में आज एक गरिमामयी और ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर ने इटारसी के प्रखर लेखक और विद्वान मिलिंद तोते द्वारा लिखित पुस्तक ‘विधायिका और मीडिया’ का विधिवत विमोचन किया
लोकतंत्र के दो स्तंभों का गहरा विश्लेषण.यह पुस्तक लोकतंत्र के दो सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों— विधायिका और मीडिया— के बीच के अंतर्संबंधों और संसदीय कार्यप्रणाली की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डालती है। विमोचन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा साहित्य संसदीय परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होता है। उन्होंने इसे पूरे प्रदेश के बौद्धिक जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बता
दिग्गज हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थितिइस खास मौके पर राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
■डॉ. सीतासरन शर्मा (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) एवं विधायक
■अरुण भीमावत (विधायक)
■अवधेश शर्मा (प्रमुख सचिव, विधानसभा)
■ पीयूष शर्मा मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष
जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, जगदीश मालवीय, राहुल चौरा, शिरीष कोठारी, अधिवक्ता विनोद चौहान, भूपेंद्र विश्वकर्मा और आदित्य रिछारिया।
क्यों खास है यह पुस्तक?
लेखक मिलिंद तोते ने बताया कि यह कृति विधानसभा की प्रतिष्ठित त्रैमासिक शोध पत्रिका ‘विधायिनी’ में पूर्व में प्रकाशित उनके विभिन्न लेखों का एक अनूठा संग्रह है।
●संसदीय शिक्षा: इसमें विधायी प्रक्रियाओं और संसदीय गरिमा पर आधारित लेखों को संकलित किया गया है।
●युवाओं के लिए मार्गदर्शक: यह पुस्तक शोधार्थियों और राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक ‘गाइड’ की तरह काम करेगी।

