​भोपाल में पोस्टर वार: डिप्टी सीएम के बंगले पर चिपके ‘नटवरलाल’ के पोस्टर! एमपी में फर्जी अस्पतालों के खेल पर छिड़ा महासंग्राम

भोपाल | ७ अप्रैल, २०२६

​मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज उस वक्त सियासी भूचाल आ गया, जब सुबह-सुबह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के सरकारी बंगले और दफ्तर की दीवारों पर व्यंग्यात्मक पोस्टर नजर आए। इन पोस्टरों ने पूरे स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

​पोस्टर पर लिखा: “फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट के लिए संपर्क करें” NSUI कार्यकर्ताओं ने एक अनोखे और तीखे अंदाज में विरोध दर्ज कराते हुए ‘टीम नटवरलाल’ के नाम से पोस्टर चिपकाए। इन पोस्टरों के जरिए सरकार पर सीधा हमला बोला गया है कि राज्य में फर्जी अस्पतालों को कागजों पर क्लीन चिट दी जा रही है।

बड़े आरोप: कागजों में डॉक्टर, हकीकत में सन्नाटा! NSUI नेताओं का दावा है कि भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ऐसे कई अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं जिनके पास न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही डॉक्टर, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ‘फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट’ के दम पर वे मरीजों की जान से खेल रहे हैं।

CMHO और स्वास्थ्य मंत्री निशाने पर ​सिर्फ डिप्टी सीएम ही नहीं, जेपी जिला अस्पताल में CMHO डॉ. मनीष शर्मा के खिलाफ भी पोस्टर लगे हैं। वहीं दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी TET की अनिवार्यता को लेकर मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया है, जिससे सरकार चौतरफा घिरती नजर आ रही है।

नर्मदा गौरव न्यूज़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *