बर्तन पीटो आंदोलनः नगर पालिका के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं का हल्लाबोल

​”हम नियमित टैक्स भर रहे हैं, फिर भी प्यासे हैं। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो नगर पालिका का घेराव कर पूरे शहर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।” — आक्रोशित रहवासी

इटारसी। शहर के न्यास कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। एक तरफ जहाँ न्यास कॉलोनी के चारों ट्यूबवेल खराब होने से हाहाकार मचा है, वहीं दूसरी ओर हाउसिंग बोर्ड में नलों से आ रहे बदबूदार और मटमैले पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रशासन की इसी बेरुखी के खिलाफ बुधवार को महिलाओं ने सड़क पर उतरकर खाली बर्तन बजाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रमुख बिंदु: क्यों है जनता में आक्रोश बेपरवाह के हाथ नगर पालिका की कमान?

​ट्यूबवेल की अनदेखी: न्यास कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 13) में पिछले 10 दिनों से 2 ट्यूबवेल खराब थे, लेकिन सुधार न होने के कारण बाकी 2 की मोटरों पर दबाव बढ़ा और वे भी जल गईं। अब पूरा क्षेत्र बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है।

जहरीला पानी: हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से नलों में गंदा पानी आ रहा है। निवासियों का आरोप है कि पेयजल लाइन के चेंबर गंदगी से भर चुके हैं, जिससे पानी दूषित हो रहा है।

​अधूरा काम: पार्षद अमृता मनीष ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पाइप लाइन बदलने के बड़े दावों के बीच मात्र 4 पाइप बदलकर काम बंद कर दिया गया, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *