कलेक्टर सोमेश मिश्रा का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर और किसानों से धोखाधड़ी करने वाला RI निलंबित!

नर्मदापुरम। “शासकीय कार्यों में लापरवाही, भ्रष्टाचार और जनता से धोखाधड़ी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” यह सख्त संदेश देते हुए नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। सोहागपुर तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (RI) गुलाबचंद उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।
अधिकारी पर आरोप है कि वे सीमांकन और अन्य शासकीय कार्यों के एवज में आम जनता से लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे और अन्नदाता किसानों के साथ धोखाधड़ी में लिप्त थे।

🛑 क्यों गिरी गाज? जानिए पूरा मामला

अनुविभागीय अधिकारी (SDO) सोहागपुर के प्रतिवेदन और आम जनता से मिली गंभीर शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन को प्राप्त शिकायत पत्रों और शपथ पत्रों के परीक्षण में प्रथम दृष्टया पाया गया कि राजस्व निरीक्षक का आचरण शासकीय सेवा नियमों के सर्वथा विपरीत है। उनके इन कृत्यों से पूरे प्रशासनिक अमले की छवि धूमिल हो रही थी।

📄 नोटिस का जवाब भी नहीं बचा पाया नौकरी

कलेक्टर कार्यालय द्वारा गुलाबचंद उईके को ‘कारण बताओ सूचना पत्र’ जारी कर जवाब मांगा गया था। लेकिन, उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण कतई संतोषजनक और समाधानकारक नहीं पाया गया।
इसके बाद कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1), 3(2) एवं 3(3) के उल्लंघन और दंडनीय श्रेणी का कृत्य मानते हुए, म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

📍 अब कहाँ रहेगा मुख्यालय?

  • नया मुख्यालय: निलंबन अवधि के दौरान गुलाबचंद उईके का मुख्यालय भू-संसाधन प्रबंधन शाखा, नर्मदापुरम निर्धारित किया गया है।
  • भत्ता: निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

​💬 कलेक्टर सोमेश मिश्रा की दो टूक चेतावनी:”प्रशासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो भी अधिकारी या कर्मचारी नियमों की अनदेखी करेगा या जनता को परेशान करेगा, उसके विरुद्ध इससे भी अधिक कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

“​नर्मदा गौरव न्यूज़ — सत्यता और निष्पक्षता के साथ हर खबर आप तक।इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और जागरूक नागरिक बनें!

बड़ी खबर: मानसून की आहट के बीच कलेक्टर सोमेश मिश्रा का बड़ा निर्देश; संभावित बाढ़ से निपटने 24 घंटे ‘हाई अलर्ट’ पर रहेगा प्रशासन

बड़ी ख़बर: सुकतावा चौराहे पर भड़का आदिवासी युवाओं का आक्रोश, वन विभाग SDO अनिल विश्वकर्मा का फूंका पुतला

42 डिग्री में तपते रहे आदिवासी… पुलिस ने देखी छांव की शरण, रात 11 बजे तक अपनी मांगों पर अड़े रहे आंदोलनकारी!

इटारसी में फूटा जनता का आक्रोश: मयूर जायसवाल ने पेट्रोल पंप से लेकर CMO दफ्तर तक हिलाया प्रशासन; पानी के लिए रोती बुजुर्ग महिला ने दी सुसाइड की चेतावनी!

खाकी का कमाल: शराब के नशे में भूल गया था 7 लाख का बैग, इटारसी पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढकर लौटाया!

पिपरिया फायरिंग मामला: पुलिस ने किया बड़े गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; जेल से रची गई थी रंगदारी की साजिश

रक्षक ही बने भक्षक: नर्मदापुरम में फॉरेस्ट SDO पर आदिवासियों को ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ और ‘इलेक्ट्रिक शॉक’ देने का संगीन आरोप!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *